spot_img

Weather Alert: है Bihar के मौसम का मिजाज बदला-बदला…Darbhanga, Madhubani, Samastipur समेत इन जिलों में जमकर बारिश का Orange Alert

spot_img
- Advertisement -

बिहार में मौसम ने अचानक से करवट मार ली है। मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल गया है। आंधी-पानी ने जहां एक ओर किसानों को तबाह किया है वहीं ठनके गिरने के भी आसार हैं। वहीं, उत्तराखंड में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। वहां ठंड लौट आई है तो बिहार शनिवार की रात से ही तरबतर हो रहा है। यहां का मौसम भी काफी खुशनुमा हो गया है। वहीं झारखंड का क्या है मिजाज पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार में राजस्थान, बांग्लादेश और अन्य इलाकों में बने साइक्लोन का असर देखने को मिल रहा है। आज राजधानी पटना में भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। दोपहर के वक्त हल्की बारिश की संभावना है। आज पटना का तापमान अधिकतम 31.4 डिग्री सेल्सियस रहेगी। पिछले कुछ दिनों से पतन के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें, मुजफ्फरपुर,मधेपुरा,मधुबनी, मोतिहारी,सीतामढ़ी, समस्तीपुर,दरभंगा शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में अंतिम संस्कार अब महंगा! ₹90 करोड़ के नए श्मशान में ₹5000 तक खर्च, ₹1 लीज पर ईशा फाउंडेशन को जमीन, मिलेगी यह सुविधाएं

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात से ही बिहार के कई जिलों में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। जिसमें राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिले शामिल रहे। वहीं अब मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट कर दिया गया है। अगले 48 घंटे में बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं 21 मार्च को कई जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

वहीं, झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। अगले 2 दिनों के दौरान भी राजधानी समेत विभिन्न जिलों में घने बादल छाए रहेंगे। 19 और 20 को भी आंधी बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  केजरीवाल का मिथिला प्रेम: पंजाब में बनेगा माता जानकी और लव - कुश का भव्य मंदिर, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी तीर्थ यात्रा की सौगात!

वही इस दौरान व्रजपात होने के अनुमान जताया गए हैं। बारिश हल्की से मध्यम दर्जे की होगी। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

रांची में शनिवार को भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे मौसम ठंड हो गया है। बारिश और तेज हवा के कारण तापमान 4 डिग्री नीचे आ गया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों का पारा गिरा है।

रात मे ठंड भी बढ़ गई है। लगातार तीन दिनों से बारिश होने के कारण तापमान भी गिर रहा है। रांची का अधिकतम तापमान की बात करें तो 30 और न्यूनतम तापमान शनिवार को 16.5 डिग्री रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch

मुजफ्फरपुर में बड़ा खेल! 126 बिजली पोलों से हाई-लो वोल्टेज तार काट ले गए अपराधी, किसानों की सिंचाई ठप, 9 लाख का नुकसान

Muzaffarpur electricity theft: मुजफ्फरपुर के बंदरा में चोरों ने 126 बिजली पोलों से तार काटकर किसानों की सिंचाई ठप कर दी है. बिजली विभाग को 9 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, जिससे ग्रामीणों में#MuzaffarpurNews,#ElectricityTheft,#BiharFarmers