spot_img

एक बार फिर जहरीली शराब से तीन की संदिग्ध मौत, छह बीमार, धर-पकड़

spot_img
- Advertisement -

वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। दबी जुबांन में शराब पीने से मौत की बात सामने आई है लेकिन परिजनों के आनन फानन में दाह संस्कार कर देने से मामले में सिर्फ इतना ही बचा है कि बचे और बीमार होकर पड़े अन्य लोग पुलिस को क्या बताते हैं। वहीं, तीन लोगों की संदिग्ध मौत के पीछे ज़हरीली शराब कारण बताया जा रहा है। इसका खुलासा खुद मृतक के परिजनों ने किया है। उन्होंने बताया कि शराब पीने से इनकी मौत हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Police News: Darbhanga -Madhubani NH 27 पर रात के अंधेरे में रेस्ट हाउस पर पुलिस की Big Raid, 6 संदिग्ध हिरासत में, आख़िर क्या मिला?

फिलहाल जिले के जुड़ावनपुर थाना के वीरपुर गांव में तीन लोगों की संदिग्ध मौत और छह अन्य लोगों के बीमार पड़ने से शराबबंदी पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। बताया जाता है कि राघोपुर के वीरपुर में बीती शुक्रवार की शाम इन लोगों ने साथ बैठकर शराब पी थी। शराब पीने के बाद उनकी हालत बिगड़नी शुरू हुई।

- Advertisement -

इनमें कई लोगों की आंखें की रोशनी भी चली गई है।उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। घटना के बाद आनन-फानन में सभी लोगो को पटना के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब पीने और शराब से मौत की बात बताई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Transport News: बड़ा फैसला! बिहार में परिवहन का नया युग: 349 नई बसें और EV क्रांति से मिलेगी राहत, यात्रा होगी आसान

लेकिन, मृतकों में एक का अंतिम संस्कार परिजन ने जल्दी में कर दिया है। दो शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा है ।घटना के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। आधा दर्जन लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है। इसमे महिलाएं भी हैं। शराब भी बरामद हुई है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Jail News: भागलपुर में ‘बॉडी वारंट’ का हड़कंप! लाखों का बकाया न चुकाने पर कोर्ट ने सीधे दीवानी जेल भेजा, जानें पूरा मामला

भागलपुर में सरकारी बकाया वसूली को लेकर कोर्ट ने सख्त आदेश दिया है। नीलामपत्र वाद में लाखों रुपये का कर्ज न चुकाने पर बकायेदार चंदन कुमार को दीवानी जेल भेजा गया।#BhagalpurNews,#BiharLegal,#CivilJail

Madhubani Crime News: स्कूल से लौटते नाबालिग को गाड़ी पर अगवा कर नशीला पेय पिलाया, दुष्कर्म, मां का आरोप- अब आपत्तिजनक तस्वीरों से ब्लैकमेल...

मधुबनी के झंझारपुर में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी ने आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल किया, परिवार को धमकी#MadhubaniCrime,#JhanjharpurNews,#MinorGirlRape

Bhagalpur Coal News: भागलपुर में मिला ‘सोने का पहाड़’, कोयला भंडार से बदलेगी जिले की किस्मत, खुले रोजगार के द्वार!

भागलपुर में विशाल कोयला भंडार की खोज से औद्योगिक विकास और निवेश के नए द्वार खुले हैं। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इसे 'गोल्डन चांस' बताया, जिससे ऊर्जा क्ष#BhagalpurNews,#CoalDiscovery,#BiharIndustrialDevelopment

Patna Vigilance News: पटना में अतिक्रमण रिपोर्ट के लिए मांगी घूस, राजस्व कर्मचारी व बिचौलिए रंगे हाथ दबोचे, सरकारी दफ्तरों में मचा हड़कंप!

पटना के फुलवारीशरीफ में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी राणा रणविजय गोपाल और बिचौलिए गुड्डू कुमार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे ह#PatnaVigilance,#BiharCorruption,#BribeCase