मुख्य बातें: बेखौफ अपराधियों ने 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, लोगों में दहशत विरोध में सड़क जाम, अन्धरामठ थाना क्षेत्र के बरूआर-जरौली पथ पर अपराधियों ने शनिवार देर शाम दिया घटना को अंजाम, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

लौकही/ मधुबनी देशज टाइम्स। अंधरामठ थाना क्षेत्र के बरूआर-जरौली पथ पर शनिवार की देर शाम बैखौफ अपराधियों ने जरौली निवासी अमृत यादव के 22 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार की गोली मार हत्या कर दी।

रौशन के रिश्तेदार विपिन यादव ने जानकारी देते हुए बताया शनिवार की देर शाम मृतक सब्जी लाने हेतु बरूआर हाट गया था। सब्जी लेने के बाद उसे मोटरसाइकिल के डिक्की में रख घर की ओर आ रहा था, जहां 500 मीटर पहले ही पुराने ईंट भट्टा के समीप सीने में गोली मार दी गई। और, शव को वहीं छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Mithila Manuscripts के संरक्षण को लेकर जगी उम्मीदें, Darbhanga मिथिला शोध संस्थान को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान, 'ज्ञान भारतम् मिशन' में होगा शामिल, JDU MP संजय झा की पहल

घर में हत्या की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची अंधरामठ थाना पुलिस ने शव और मोबाइल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु शव को सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

हत्या की खबर पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस-बल्ला एवं आगजनी कर सड़क को घंटों जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। जिसे अंधरामठ थानाध्यक्ष के सुझबुझ से हटाया गया। रौशन दो भाईयों में ज्येष्ठ था। इसकी शादी एक वर्ष पूर्व हरिराह में बड़े धूमधाम से हुई थी। जिससे 6 महीने का एक बेटा भी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक को पूरे दिन में चार से पांच बार दोस्तों का फोन‌ आया था जिससे वह परेशान भी था। इसी क्रम में मृतक के दोस्तों को बुलाकर पूछताछ की जा रही।

वहीं रविवार की संध्या पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गयी। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है। लोग में भय व्याप्त है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Acquisition : बिहार लैंड एक्विजिशन: जमीन मालिकों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, मिलेगा 4 गुना मुआवजा!

इधर, फुलपरास के एसडीपीओ सुधीर कुमार ने बताया कि युवक रौशन की हत्या आपसी गुटबाजी और शराब कारोबार से जुड़ा है। तहकीकात, पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा करेंगे।