spot_img

LNMU की अराजकता, कुव्यवस्था, मनमानी के खिलाफ पाग के सम्मान पर अड़ा MSU हड़ताल पर

spot_img
- Advertisement -

LNMU की अराजकता, कुव्यवस्था, मनमानी के खिलाफ पाग के सम्मान पर अड़ा MSU हड़ताल पर LNMU की अराजकता, कुव्यवस्था, मनमानी के खिलाफ पाग के सम्मान पर अड़ा MSU हड़ताल पर दरभंगा, देशज टाइम्स। मिथिला स्टूडेंट यूनियन विवि इकाई के कार्यकर्ताओं ने मिहिर झा व दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में विवि की अराजकता,कुव्यवस्था,मनमानी के खिलाफ बेमियादी भूख हड़ताल मंगलवार से शुरू किया। विवि अध्यक्ष अमन सक्सेना ने कहा, लगातार विवि प्रशासन हमारी मांगों को लेकर निराशा बनाए हुआ है। आज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया गया है भूख हड़ताल पर बैठे विवि संगठन मंत्री अभिषेक कुमार झा, उपाध्यक्ष प्रियंका कुमारी व कोषाध्यक्ष मुकुंद कुमार चौधरी ने कहा, मिथिला की संस्कृति से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।

- Advertisement -

होने वाले दीक्षांत समारोह में जब तक पाग-चादर को शामिल नहीं किया जाएगा हम भूखे यहां बैठे रहेंगे। अभिषेक कुमार झा ने कहा, विवि प्रशासन से हमारी पांच सूत्रीय मांग है, दीक्षांत समारोह में पाग चादर को शामिल करना होगा, फर्जी छात्र-संघ अध्यक्ष पर कार्रवाई, दीक्षांत समारोह में परिषद सदस्य के साथ भेदभाव करने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई, पीजी का रिजल्ट तीस जून तक देना होगा। मुकुंद कुमार चौधरी ने कहा, मांगों पर सही अमल नहीं आंदोलन व्यापक बनेगा।

- Advertisement -

प्रियंका झा ने कहा, लगातार दो सालों से पाग-चादर के लिए संघर्ष किया जा रहा है। फर्जी छात्र-संघ को अब तक बर्खास्त नहीं किया गया है। सभा को पूर्व विवि प्रवक्ता जयप्रकाश झा, संगठन मंत्री ऋचा चौधरी ने भी संबोधित किया। मंच संचालन सुमित माऊबेहट,अमित कुमार ठाकुर,राघवेंद्र झा,अस्मिता कुमारी,राजा कुमार,लोकेश,सृसठि कुमारी,शिवशंकर ,अमित मिश्रा,गौतम ने किया।LNMU की अराजकता, कुव्यवस्था, मनमानी के खिलाफ पाग के सम्मान पर अड़ा MSU हड़ताल पर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture