spot_img

Madhubani की लड़की, प्रेमी के रॉग नंबर में ऐसी फंसी, पहले Rajasthan में 2 माह तक दुष्कर्म झेली, फिर Bhopal में बेच दी गई 3 लाख में

spot_img
- Advertisement -

ये एक ऐसी लड़की है जो रॉग नंबर वाली फोन में ऐसी फंसी, मकड़ी की जाल की तरह उलझती चली गई। प्रेम जाल में मछली की तरह फड़फड़ाती यह लड़की अपनी देह भी बिकती देखती रही, प्रेमी के यौन शोषण की शिकार भी होती रही।

- Advertisement -

सौदेबाजी से खुद को बाहर निकालने की छटपटाहट में उलझती आखिरकार पहले प्रेमी के हाथों राजस्थान ले जाकर दो महीने तक बार-बार दुष्कर्म की दंश झेली। फिर दो माह बाद यही लड़की भोपाल के एक युवक के हाथों तीन लाख में बिक गई। मामला, हरलाखी का है जहां, किसी तरह इन दरिंदों के चंगुल से भागी लड़की अपनी दास्तांन सुना रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हरलाखी स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की रौंग नंबर के फोन पर राजस्थान के एक लड़के से प्रेम करना भारी पड़ गया। प्रेमी युवक की पहचान राजस्थान के मोईदा निवासी रामलखन के रूप में बताये गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! इन 23 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

युवक एक वर्ष पूर्व शादी का झांसा देकर जयनगर रेलवे स्टेशन से लड़की को राजस्थान ले गया। दो माह तक अपने घर में रखकर उसका यौन शोषण किया।

इसके बाद लड़की के मायके वाले के द्वारा केस किये जाने का भय दिखाकर उसे दूसरे जगह सुरक्षित रखने की बात कही। फिर लड़की को भोपाल के एक युवक बहादुर के हाथों तीन लाख में बेचकर उसे भोपाल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News मधुबनी के दो नए केंद्रीय विद्यालयों में ऑनलाइन लॉटरी से 320 बच्चों का चयन! भविष्य सुरक्षित, एडमिशन में धांधली की कोई गुंजाइश नहीं!

लड़की को कुछ समझ में आता इससे पहले बहादुर भी उसके साथ यौन शोषण करने लगा। लड़की ने जब ये बात बहादुर की मां प्रेम बाई को बताई तो उसने कहा हम तुम्हे खरीदकर लाये हैं।

अब तुम्हें यहीं मेरी बहु बनकर रहना है। इसके बाद लड़की बीते पांच अक्टूबर की रात करीब ग्यारह बजे मौका देखकर घर से निकल गई। रात भर कहीं छुपकर रहने के बाद सुबह किसी व्यक्ति से 100 नंबर पर फोन कराया। इसके बाद स्थानीय कोलार रोड थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर लड़की को तत्काल गौरवी संस्था में रखवा दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Big News मधुबनी के स्कूलों में अब 'पेड़ के नीचे' पढ़ाई नहीं! DM ने BEO को किया पदमुक्त, जारी हुए सख्त आदेश

पुलिस ने गौरवी संस्था व बाल कल्याण समिति के अधिकारियों के समक्ष लड़की का बयान लिया। जिसमे लड़की ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने लड़की के बयान पर एक आवेदन तैयार किया।

और स्थानीय न्यायालय के निर्देशानुसार मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए लड़की को मधुबनी पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि लड़की के 164 के बयान के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा की चाय दुकानदार पर जानलेवा हमला, रॉड से पीटकर ₹700 रुपये भी छीने! नशे में धुत – हत्या की कोशिश

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में एक चाय दुकानदार पर जानलेवा हमला हुआ है। नशे में धुत आरोपित ने लोहे की रॉड से पीटकर हाथ-पैर तोड़े और 700 रुपये छीन लिए। पीड़ित ने इसे हत्या क#BiharCrimeNews,#JaleAttack,#DarbhangaNews

दरभंगा की बेटियों ने रचा इतिहास! बास्केटबॉल चैंपियनशिप में होली मैरी स्कूल बना चैंपियन, खेल के प्रति जुनून देख गदगद हुए अतिथि

Bihar Basketball: दरभंगा में जिला स्तरीय अंडर-16 बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप का रोमांचक समापन हुआ। होली मैरी इंटरनेशनल स्कूल ने खिताब जीता, खेल के प्रति बेटियों का जुनून सराहनीय#BiharBasketball,#DarbhangaSports,#GirlsInSports

पटना में आप भी खा रहे हैं मिलावटी पनीर-खोआ? इन 6 दुकानों पर हुई बड़ी कार्रवाई, लगेगा 5 लाख का जुर्माना!

Patna News: पटना के कंकड़बाग में फूड सेफ्टी विभाग ने पनीर, खोआ और मसालों में मिलावट के आरोप में छह दुकानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। लैब टेस्ट में सैंपल फेल होने#PatnaNews,#FoodAdulteration,#BiharFoodSafety

Bihar Politics बिहार में नेताओं की अनोखी भक्ति! PM मोदी का मंदिर, लालू की पूजा -बताया ‘कलयुग का अवतार’, दूध से अभिषेक! क्या है...

Bihar Politics: बिहार में नेताओं के प्रति अनोखी आस्था देखने को मिल रही है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने का प्रस्ताव है, तो दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव की पूजा#BiharPolitics,#PMModiTemple,#LaluYadavWorship