बेगूसराय,देशज टाइम्स। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के युवतियों के आयाम दुर्गावाहिनी की ओर से विकास विद्यालय डुमरी में आयोजित आठ दिवसीय प्रांत स्तरीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। समापन समारोह में एक सौ युवती और महिलाओं ने दंड, बाधा, नियुद्ध का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन वर्ग प्रमुख उषा रानी ने किया।
विहिप के क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विमल ने कहा कि कभी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए जहां से चाणक्य और चन्द्रगुप्त निकले थे। वह बिहार की भूमि आज सर्वाधिक आक्रांत है और सीमावर्त्ती क्षेत्रों में बांग्लादेशी तथा रोहिंग्या घुसपैठियों की बढ़ती संख्या, लव जिहाद, हिन्दू समाज तथा माता-बहनों पर बढ़ते अत्याचार की साक्षी बनती जा रही है। जगतजननि माता जानकी की वैभवशाली भूमि पर विहिप की युवतियों के आयाम दुर्गावाहिनी को सशक्त और समर्थ बनाने के लिए एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया है।
बिहार से गोहत्या, घुसपैठ, लव जिहाद का कलंक दूर होना चाहिए तथा सरकार को यहां भी एनआरसी लागू करनी चाहिए। समारोह को बंगाल-पटना क्षेत्र की क्षेत्रीय संयोजिका संगीता ताई गोखले, विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू, क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विमल, जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष कृष्णदेव झा, क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख जवाहर झा, क्षेत्रीय संयोजिका अनिता दीदी, प्रांतीय मंत्री अशोक श्रीवास्तव, कार्यसमिति सदस्य मनहर देव, बजरंग दल के प्रान्तीय सह संयोजक शुभम भारद्वाज ने भी संबोधित किया। इस मौके पर स्टैंडिंग कौंसिल के सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख रामशंकर कश्यप, जिला मंत्री विकास भारती, निखिल, मनीष, पंकज मौजूद थे।
Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage
Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic
Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs
Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture
You must be logged in to post a comment.