जम्मू-कश्मीर हादसा में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। सेना का ट्रक 700 फीट गहरी खाई में गिर गया। इससे, 3 जवान शहीद हो गए हैं। रामबन, जम्मू-कश्मीर – राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बैटरी चश्मा के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सेना का वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।
अचानक फिसला वाहन, हादसा सुबह 11:30 बजे हुआ
हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ जब सेना का वाहन जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। बारिश और भूस्खलन के कारण फिसलन भरी सड़कें दुर्घटना का कारण बनीं। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, जिससे वह पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
- Advertisement -🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
बिहार के छात्रों को बड़ा झटका! 211 नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से नहीं शुरू होगी पढ़ाई, जानिए क्यों2
बिहार के 125 प्राइवेट स्कूलों पर ताला लगने का खतरा! जानें हजारों बच्चों के भविष्य का क्या होगा?3
दरभंगा से खुली बिहार के मेडिकल कॉलेजों की पोल! DMCH में 50% छात्र फेल, NMC ने दी चेतावनी, पढ़ाई और इलाज दोनों ठप, क्या है वजह?4
पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…5
दरभंगा DM का ताबड़तोड़ फैसला: 131 अधिकारियों का रातोंरात बड़ा फेरबदल, देखिए पूरी लिस्ट!6
पटना में बड़ा बदलाव: पटना घाट से पटना साहिब तक सीधी कनेक्टिविटी, स्टेशन से सीधे पहुंचे गंगा पथ, अब मिनटों में तय होगा सफर!
शहीद जवानों की पहचान हुई
मृतकों की पहचान निम्न रूप में की गई: सिपाही अमित कुमार । सिपाही सुजीत कुमार । सिपाही मान बहादुर।
- Advertisement -
सेना-पुलिस ने चलाया संयुक्त बचाव अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। कठिन भौगोलिक परिस्थिति के बावजूद जवानों के शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू कार्य में मदद की।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
यह कोई पहला हादसा नहीं है। 24 दिसंबर 2024 को पुंछ जिले में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें 5 जवान शहीद हुए थे। लगातार हो रही भारी बारिश और खराब सड़क स्थिति इन घटनाओं के पीछे एक बड़ा कारण बनती जा रही है।
रक्षा मंत्रालय और उच्च कमान सतर्क
घटना की सूचना रक्षा मंत्रालय और सेना के उच्च अधिकारियों को दी गई है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को टाला जा सके।
भारत ने फिर खोए अपने वीर सपूत, शहीदों को सलाम
देश एक बार फिर अपने जांबाज सैनिकों को खो चुका है, जो कर्तव्य पालन करते हुए शहीद हुए। सैनिकों की शहादत को सलाम, और उनके परिवारों को पूरा देश श्रद्धांजलि अर्पित करता है।














