back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 28, 2026
होम News National बिहार ने कहा, हैं राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए तैयार हम

बिहार ने कहा, हैं राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए तैयार हम

बिहार ने कहा, हैं राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए तैयार हम
बिहार ने कहा, हैं राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए तैयार हम

देश के 16वें राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए बिहार पूरी तरह तैयार है। बिहार के सांसद दिल्ली स्थित संसद भवन में जबकि विधायक पटना स्थित बिहार विधानसभा परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र में मतदान करेंगे। पढ़िए पूरी खबर

राष्ट्रपति चुनाव के तहत आगामी 18 जुलाई को होने वाले मतदान के दौरान सांसदों और विधायकों को अलग-अलग रंग के मतपत्र दिए जाएंगे। सांसदों को जहां हरे रंग के मतपत्र दिए जाएंगे, वहीं विधायकों को गुलाबी रंग के मतपत्र मिलेंगे। राष्ट्रपति चुनाव में विधायकों का वोट उस राज्य की आबादी पर निर्भर करता है, जिसका वह प्रतिनिधित्व करते हैं। इस बार एक सांसद के मत की कीमत 700 है।

चूंकि अलग-अलग रंग के मतपत्र होंगे, लिहाजा निर्वाचन अधिकारियों को मतों की गिनती में आसानी होगी। मतपत्रों में दो कॉलम छपे हुए हैं। पहले कॉलम में उम्मीदवारों के नाम हैं तो दूसरे में निर्वाचक मंडल के सदस्यों को प्रत्येक उम्मीदवार के लिए वरीयता क्रम लिखने की जगह निर्धारित की गई है।

इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार हैं, तो विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को संयुक्त उम्मीदवार बनाया गया है।

राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और दिल्ली तथा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं। राज्यसभा और लोकसभा या राज्यों की विधानसभाओं के मनोनीत सदस्य निर्वाचक मंडल में शामिल होने के पात्र नहीं हैं, इसलिए, वे चुनाव में भाग लेने के हकदार नहीं होते।

इसी तरह, विधान परिषदों के सदस्य भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाता नहीं होते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में मतदान संसद भवन और राज्यों की विधानसभाओं में होता है। मतों की गिनती संसद भवन में होती है। इस बार मतगणना 21 जुलाई को होगी। जम्मू कश्मीर में विधानसभा नहीं होने की वजह से इस बार सांसदों के मतों का मूल्य 708 से घटकर 700 हो गया है। राज्यों में विधायकों के मतों के मूल्य अलग-अलग हैं। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विधायक का राष्ट्रपति चुनाव में मत मूल्य अन्य किसी राज्य के विधायक से अधिक है।

देश के 16वें राष्ट्रपति पद के चुनाव में सोमवार को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 4,800 निर्वाचित सांसद और विधायक मतदान करेंगे। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू एवं विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच सीधा मुकाबला है।

निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव के तहत मतदान के दौरान सांसदों और विधायकों को अलग-अलग रंग के मतपत्र दिये जायेंगे। सांसदों को हरे रंग के और विधायकों को गुलाबी रंग के मतपत्र मिलेंगे। बिहार में कुछ दिन पहले ही मतपत्र पटना पहुंच चुका है।

सांसद और विधायकों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र

सांसद और विधायकों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र होने से निर्वाचन अधिकारियों को मतों की गिनती करने में आसानी होगी। मतदान की गोपनीयता बरकरार रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को मतदाताओं को अपने मत पत्रों पर निशान लगाने के लिए बैंगनी स्याही वाली एक खास तरह की कलम उपलब्ध कराई हैं।

13 जुलाई को ही पटना पहुंच चुका है ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’

निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार के विधायकों को मतदान कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। विशेष सुरक्षा में ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’ पहले ही बिहार पहुंच चुका है। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव में जिस मतपेटी का उपयोग किया जाता है उसे ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’ कहा जाता है। 13 जुलाई को ही विमान से ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’ को पटना लाया जा चुका है और इसे विधानसभा में बने स्थान पर रखा गया है, जिसमें सोमवार को बिहार के सांसद और विधायक अपने मत का उपयोग करेंगे।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
दरभंगा के युवाओं की लॉटरी! 30 अक्टूबर को 100 नौकरियों का खुला पिटारा, ₹17000 सैलरी पक्की ● मुख्य सचिव की अपनी रिश्तेदार की मौत! बिहार के इस अस्पताल में जो हुआ, जानकर चौंक जाएंगे आप ● Darbhanga Big News दरभंगा वोटों की गिनती में क्या हुआ| RJD ने कहा -धांधली? अब तेजस्वी की होने वाली है एंट्री? Darbhanga का तापमान HOT | -ललित यादव और आलोक मेहता ने क्या कहा | पढ़िए DM Kaushal Kumar को ● बिहार कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 44 एजेंडे पास, इन 5 बड़े बदलावों से आपकी जिंदगी पर होगा सीधा असर! देखें पूरी लिस्ट ● कांग्रेस की हार पर मांझी का तंज: 'सोनिया ने राहुल को PM बनाने का दिया निर्देश!' ● भागलपुर में स्वास्थ्य सेवा और पानी पर बड़ा एक्शन! प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट ● Darbhanga Crime दरभंगा में भयानक वारदात: मायके से लाखों कैश, सोना गायब, बेटी बोली- 'पिस्टल दिखा मां को उठा ले गए' ● विधायकी पर खतरा! अनंत सिंह के खिलाफ JDU के सबूतों की हो रही जांच, स्पीकर प्रेम कुमार का बड़ा बयान ● बिहार गाएगा गुजरात में नक्सलवाद से मुक्ति की गाथा ! CM Samrat बोले बिहार की शांति बहाली और विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू होगा ' एक भारत, श्रेष्ठ भारत ' ● दरभंगा के किसानों की बदलेगी किस्मत! कृषि विभाग ने बताए गेहूं, दलहनी, तेलहनी और आलू की उन्नत खेती के तरीके, KCC पर भी बड़ी जानकारी ● MLC चुनाव ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन! बिहार में 5 भूमिहार जीते, क्या हैं इसके मायने? ● बड़ी खबर: मधुबनी प्रशासन का - फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए आया विशिष्ट QR कोड| अब सरकारी योजनाएं सीधे आपके मोबाइल पर! ● Darbhanga News Update दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! क्या बताया SDPO राजीव कुमार ने ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ● दरभंगा के युवाओं की लॉटरी! 30 अक्टूबर को 100 नौकरियों का खुला पिटारा, ₹17000 सैलरी पक्की ● मुख्य सचिव की अपनी रिश्तेदार की मौत! बिहार के इस अस्पताल में जो हुआ, जानकर चौंक जाएंगे आप ● Darbhanga Big News दरभंगा वोटों की गिनती में क्या हुआ| RJD ने कहा -धांधली? अब तेजस्वी की होने वाली है एंट्री? Darbhanga का तापमान HOT | -ललित यादव और आलोक मेहता ने क्या कहा | पढ़िए DM Kaushal Kumar को ● बिहार कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 44 एजेंडे पास, इन 5 बड़े बदलावों से आपकी जिंदगी पर होगा सीधा असर! देखें पूरी लिस्ट ● कांग्रेस की हार पर मांझी का तंज: 'सोनिया ने राहुल को PM बनाने का दिया निर्देश!' ● भागलपुर में स्वास्थ्य सेवा और पानी पर बड़ा एक्शन! प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट ● Darbhanga Crime दरभंगा में भयानक वारदात: मायके से लाखों कैश, सोना गायब, बेटी बोली- 'पिस्टल दिखा मां को उठा ले गए' ● विधायकी पर खतरा! अनंत सिंह के खिलाफ JDU के सबूतों की हो रही जांच, स्पीकर प्रेम कुमार का बड़ा बयान ● बिहार गाएगा गुजरात में नक्सलवाद से मुक्ति की गाथा ! CM Samrat बोले बिहार की शांति बहाली और विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू होगा ' एक भारत, श्रेष्ठ भारत ' ● दरभंगा के किसानों की बदलेगी किस्मत! कृषि विभाग ने बताए गेहूं, दलहनी, तेलहनी और आलू की उन्नत खेती के तरीके, KCC पर भी बड़ी जानकारी ● MLC चुनाव ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन! बिहार में 5 भूमिहार जीते, क्या हैं इसके मायने? ● बड़ी खबर: मधुबनी प्रशासन का - फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए आया विशिष्ट QR कोड| अब सरकारी योजनाएं सीधे आपके मोबाइल पर! ● Darbhanga News Update दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! क्या बताया SDPO राजीव कुमार ने ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ●