back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 29, 2026
होम News National Terror Attack: इंडोनेशिया में एक साथ चार जगहों पर आतंकी हमले, 10...

Terror Attack: इंडोनेशिया में एक साथ चार जगहों पर आतंकी हमले, 10 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Terror Attack: इंडोनेशिया में एक साथ चार जगहों पर आतंकी हमले, 10 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
Terror Attack: इंडोनेशिया में एक साथ चार जगहों पर आतंकी हमले, 10 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

इंडोनेशिया में हुए आतंकी हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए और दो अन्य घायलों की हालत गंभीर है। यह हमला देश के पूर्वी प्रांत पापुआ के नदुगा में शनिवार को हुआ। पुलिस के मुताबिक यह अलगाववादी आतंकी समूह का वीभत्स कृत्य है।

पुलिस ने बताया कि आतंकी समूह ‘केकेबी’ ने जिले की चार अलग-अलग जगहों पर हमले किए। एक ट्रक को निशाना बनाया। उसमें करीब 20 लोग सवार थे। मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केकेबी आतंकी समूह द्वारा किया गया यह हिंसक हमला एक आतंकवादी घटना है। पुलिस हमले को लेकर जांच की बात कह रही है, इस हमले के कारणों को लेकर जांच की जाएगी।

हमले को लेकर और अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, आतंकी समूह ‘केकेबी’ ने जिले की चार अलग-अलग जगहों पर हमलों को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि एक हमला आतंकियों द्वारा एक ट्रक पर घात लगाकर किया गया, जिसमें करीब 20 लोग सवार थे।

हमले के दौरान आतंकियों ने करीब 50 मीटर की दूरी से ट्रक को निशाना बनाया। वारदात के बाद पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में करीब 10 लोग मारे गए हैं और दो घायल हैं। इससे पहले भी कई बार आतंकी हमलों को झेल चुका है।

15 अप्रैल 2011- पश्चिमी जावा शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद में धमाका किया। इस हमले में हमलावर की मौत हुई और 28 लोग घायल हो गए।

1 अक्टूबर 2005- बाली के दो शहरों जिमबारन और कुटा में सीरीयल ब्लास्ट और सीरीयल कार ब्लास्ट हुए थे। इस आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत हुई थी जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। साथ ही तीनों हमलावर भी मारे गए थे।

28 मई 2005- सुलावेसी के टेनटेना बाजार में 15 मिनट की देर से दो विस्फोट हुए थे। इस हमले में 22 लोगों मारे गए थे जबकि 40 से अधिक घायल हुए थे।

13 नवंबर 2004- सुलावेसी के पोसो शेहर में एक बस में धमाका किया गया था। इस धमाके में 6 लोगों की मौत हुई थी जबकि तीन घायल हुए थे।



9 सितंबर 2004-
 जकार्ता में ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के बाहर एक कार में धमाका किया गया था। इस हमले में हमलावर सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हुई थी और 150 से अधिक लोग घायल हुए थे। जेमाह इस्लामिया ने हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

31 दिसंबर 2003- 
असेह में एक कॉन्सर्ट के दौरान धमाके किए गए थे। धमाकों ने तीन बच्चों सहित 10 लोगों की जान ली थी जबकि 45 घायल हुए थे। इंडोनेशिया की सेना ने फ्री असेह मूवमेंट को इन हमलों का जिम्मेदाप ठहराया था।



5 अगस्त 2003- 
एक आत्मघाती हमलावर ने जेडब्ल्यू मेरियट होटल के बाहर एक कार में धमाका किया था। इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी जबकि 150 लोग जख्मी हुए थे। मरने वालों में एक डच व्यापारी, एक दानिश और दो चीनी सैलानी भी शामिल थे।



12 अक्टूबर 2002-
 बाली के टूरिस्ट स्पॉट पर भी आतंकी हमला हो चुका है। ये हमला इंडोनेशिया के इतिहास में सबसे खौफनाक हमलों में से एक माना जाता है। इस हमले में कम से कम 202 लोगों की जानें गई थीं, जिसमें 88 ऑस्ट्रेलियाई और 38 इंडोनेशिया के रहनेवाले थे। धमाके में 240 लोग घायल हुए थे। हमले का आरोपी तीन आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में मौत की सजा सुनाई गई थी।

24 दिसंबर 2000- अल कायदा और जेमाह इस्लामिया ने मिलकर क्रिस्मस ईव पर कई सीरीज ब्लास्ट किए। जकार्ता, पेकानबारू, मेदान, बानडुंग, बातम द्वीप, मोजोकेर्तो, माताराम और सुकाबुमी के गिरजाघरों में धमाके किए गए थे। जिसमें 18 लोगों की जानें गई थीं जबकि कई घायल हुए थे।



21 जनवरी 1985- 
इंडोनेशिया के जावा में एक बौद्ध मंदिर में आतंकी हमला किया गया था। इस हमले में किसी की जान नहीं गई थी लेकिन नौ बम धमाकों से 9 स्टूपों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा था। एक नेत्रहीन धर्मवक्ता हुसैन अली अल हबसी को इन धमाकों का दोषी करार दिया गया था और उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
दरभंगा के युवाओं की लॉटरी! 30 अक्टूबर को 100 नौकरियों का खुला पिटारा, ₹17000 सैलरी पक्की ● मुख्य सचिव की अपनी रिश्तेदार की मौत! बिहार के इस अस्पताल में जो हुआ, जानकर चौंक जाएंगे आप ● Darbhanga Big News दरभंगा वोटों की गिनती में क्या हुआ| RJD ने कहा -धांधली? अब तेजस्वी की होने वाली है एंट्री? Darbhanga का तापमान HOT | -ललित यादव और आलोक मेहता ने क्या कहा | पढ़िए DM Kaushal Kumar को ● बिहार कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 44 एजेंडे पास, इन 5 बड़े बदलावों से आपकी जिंदगी पर होगा सीधा असर! देखें पूरी लिस्ट ● कांग्रेस की हार पर मांझी का तंज: 'सोनिया ने राहुल को PM बनाने का दिया निर्देश!' ● भागलपुर में स्वास्थ्य सेवा और पानी पर बड़ा एक्शन! प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट ● Darbhanga Crime दरभंगा में भयानक वारदात: मायके से लाखों कैश, सोना गायब, बेटी बोली- 'पिस्टल दिखा मां को उठा ले गए' ● विधायकी पर खतरा! अनंत सिंह के खिलाफ JDU के सबूतों की हो रही जांच, स्पीकर प्रेम कुमार का बड़ा बयान ● बिहार गाएगा गुजरात में नक्सलवाद से मुक्ति की गाथा ! CM Samrat बोले बिहार की शांति बहाली और विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू होगा ' एक भारत, श्रेष्ठ भारत ' ● दरभंगा के किसानों की बदलेगी किस्मत! कृषि विभाग ने बताए गेहूं, दलहनी, तेलहनी और आलू की उन्नत खेती के तरीके, KCC पर भी बड़ी जानकारी ● MLC चुनाव ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन! बिहार में 5 भूमिहार जीते, क्या हैं इसके मायने? ● बड़ी खबर: मधुबनी प्रशासन का - फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए आया विशिष्ट QR कोड| अब सरकारी योजनाएं सीधे आपके मोबाइल पर! ● Darbhanga News Update दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! क्या बताया SDPO राजीव कुमार ने ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ● दरभंगा के युवाओं की लॉटरी! 30 अक्टूबर को 100 नौकरियों का खुला पिटारा, ₹17000 सैलरी पक्की ● मुख्य सचिव की अपनी रिश्तेदार की मौत! बिहार के इस अस्पताल में जो हुआ, जानकर चौंक जाएंगे आप ● Darbhanga Big News दरभंगा वोटों की गिनती में क्या हुआ| RJD ने कहा -धांधली? अब तेजस्वी की होने वाली है एंट्री? Darbhanga का तापमान HOT | -ललित यादव और आलोक मेहता ने क्या कहा | पढ़िए DM Kaushal Kumar को ● बिहार कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 44 एजेंडे पास, इन 5 बड़े बदलावों से आपकी जिंदगी पर होगा सीधा असर! देखें पूरी लिस्ट ● कांग्रेस की हार पर मांझी का तंज: 'सोनिया ने राहुल को PM बनाने का दिया निर्देश!' ● भागलपुर में स्वास्थ्य सेवा और पानी पर बड़ा एक्शन! प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट ● Darbhanga Crime दरभंगा में भयानक वारदात: मायके से लाखों कैश, सोना गायब, बेटी बोली- 'पिस्टल दिखा मां को उठा ले गए' ● विधायकी पर खतरा! अनंत सिंह के खिलाफ JDU के सबूतों की हो रही जांच, स्पीकर प्रेम कुमार का बड़ा बयान ● बिहार गाएगा गुजरात में नक्सलवाद से मुक्ति की गाथा ! CM Samrat बोले बिहार की शांति बहाली और विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू होगा ' एक भारत, श्रेष्ठ भारत ' ● दरभंगा के किसानों की बदलेगी किस्मत! कृषि विभाग ने बताए गेहूं, दलहनी, तेलहनी और आलू की उन्नत खेती के तरीके, KCC पर भी बड़ी जानकारी ● MLC चुनाव ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन! बिहार में 5 भूमिहार जीते, क्या हैं इसके मायने? ● बड़ी खबर: मधुबनी प्रशासन का - फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए आया विशिष्ट QR कोड| अब सरकारी योजनाएं सीधे आपके मोबाइल पर! ● Darbhanga News Update दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! क्या बताया SDPO राजीव कुमार ने ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ●