spot_img

मछली-भात खाकर लालू यादव ने की राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत, खगड़िया में गिराया कांग्रेस का विकेट, कहा-RJD को बनाएंगें बिहार की सबसे बड़ी पार्टी

spot_img
- Advertisement -

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठन को विस्तार देने के लिए आज से सदस्यता अभियान की शुरूआत की। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राजद के वरीय सदस्यों को सदस्यता का प्रमाण देकर किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

राजद का सबसे पहला सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव खुद बने. रमई राम ने लालू प्रसाद यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राबड़ी आवास पर इस अभियान की शुरुआत लालू प्रसाद यादव ने अपना पसंदीदा खाना मछली-भात खाकर किया।

- Advertisement -

लालू प्रसाद यादव ने आज तालाब से जिंदा रोहू मछली मंगवाई और मछली-चावल खाने के बाद सदस्यता अभियान की शुरुआत की। लालू प्रसाद यादव अक्सर बड़े काम की शुरुआत मछली-खाने के साथ करते हैं. लालू प्रसाद यादव को मछली का सिर सबसे ज्यादा पसंद है।

मछली-भात खाकर लालू यादव ने की राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत, खगड़िया में गिराया कांग्रेस का विकेट, कहा-RJD को बनाएंगें बिहार की सबसे बड़ी पार्टी
मछली-भात खाकर लालू यादव ने की राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत, खगड़िया में गिराया कांग्रेस का विकेट, कहा-RJD को बनाएंगें बिहार की सबसे बड़ी पार्टी

सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसलिए इसके सदस्यों की संख्या भी सबसे अधिक होनी चाहिये। पार्टी ने फिलहाल एक करोड़ सदस्य का लक्ष्य निर्धारित किया है। एक हजार रुपये देकर सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। सक्रिय सदस्यों की जिम्मेदारी होगी कि वे कम से कम 25 लोगों को सक्रिय रूप से राजद से जोड़ें और राजद को मजबूत करें।

दावा किया जा रहा है कि इस सदस्यता अभियान के बाद राजद बिहार की सबसे ज्यादा सदस्यों वाला और सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगा। लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति बेहतर काम करेगा। सबसे ज्यादा सदस्य बनाएगा, उसे पार्टी प्रोत्साहित भी करेगी।

बेहतर काम करने वाले को ही आने वाले दिनों में विधायक और सांसद का टिकट दिया जाएगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि फिलहाल राजद सदन में सबसे बड़ी पार्टी है। बिहार में यह सबसे ज्यादा सदस्य वाला पार्टी बनेगा, इसका पूरा विश्वास है।

मछली-भात खाकर लालू यादव ने की राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत, खगड़िया में गिराया कांग्रेस का विकेट, कहा-RJD को बनाएंगें बिहार की सबसे बड़ी पार्टी
मछली-भात खाकर लालू यादव ने की राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत, खगड़िया में गिराया कांग्रेस का विकेट, कहा-RJD को बनाएंगें बिहार की सबसे बड़ी पार्टी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे देश और बिहार के सभी जिलों में सदस्यता अभियान शुरू हो गई है। यह अभियान एक महीने तक चलेगा और लोगों को राजद से जोड़ा जाएगा। बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है। सरकार के खिलाफ जिन लोगों में रोष में हैं, उन्हें राजद से जोड़ा जाएगा। इसके साथ सदस्यों को यह जानना होगा कि उनकी सदस्य के नाते क्या जवाबदेही है। वे इसका निर्वाह पूरी ईमानदारी से करें।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बिहार सरकार हर क्षेत्र में विफल है। आने वाले समय में बिहार में सबसे अधिक सदस्य हमारे दल के होंगे। बिहार में जातीय जनगणना पर तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जलेबी की तरह बातों को घुमाते हैं। वह चाहते ही नहीं कि जातीय जनगणना हो। सर्वदलीय बैठक की कब से बात हो रही है लेकिन आज तक बैठक नहीं हुई।

राजद का सदस्यता शुल्क हो चुका दोगुना

राजद में इस साल अपने सदस्यता शुल्क को दोगुना कर दिया है। पहले राजद का सदस्यता शुल्क 5 रुपए था। पर इस बार सदस्यता शुल्क को 10 रुपए कर दिया गया है।

पिछले दिनों जेडीयू ने 15 दिन में ही 100 करोड़ से ज्यादा की राशि पार्टी फंड में जमा कर रिकॉर्ड कायम किया था। इतने कम दिनों में इतनी राशि बिहार में किसी पार्टी ने इकट्ठा नहीं की थी. आरजेड़ी के महासचिव आलोक मेहता ने कहा कि राजद लोगों के पास जाकर सदस्य बनाएगा, अन्य पार्टी की तरह सदस्यता की संख्या में फर्जीवाड़ा नहीं करेगा।

खगड़िया जिले में राजद के जिलाध्यक्ष कुमार रंजन ‘पप्पू’ के नेतृत्व में शहर की हृदय स्थली राजेंद्र चौक पर शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर अलौली विधायक रामवृक्ष सदा भी मौजूद थे। अलौली विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाना है। राष्ट्रीय जनता दल के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में कांग्रेस नेता नौशाद आलम ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने राजद की सदस्या ली। शनिवार से जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, अवध बिहारी चौधरी, रमई राम, शिवचंद्र राम, अशोक कुमार सिंह, आलोक मेहता, श्याम रजक, भोला यादव, बृषन पटेल, सुनील कुमार सिंह, प्रेमा चौधरी, चितरंजन गगन, मृतुन्जय तिवारी, कारी शोएब, अरुण यादव, निराला यादव सहित कई विधायक एवं विधान पार्षद और पार्टी के पदाधिकारियों को पार्टी की सदस्यता का प्रमाण दिया। विभिन्न प्रदेशों से आये राजद सदस्य को भी सदस्यता प्रमाण पत्र दिए गए।

मछली-भात खाकर लालू यादव ने की राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत, खगड़िया में गिराया कांग्रेस का विकेट, कहा-RJD को बनाएंगें बिहार की सबसे बड़ी पार्टी
मछली-भात खाकर लालू यादव ने की राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत, खगड़िया में गिराया कांग्रेस का विकेट, कहा-RJD को बनाएंगें बिहार की सबसे बड़ी पार्टी

लालू यादव के हाथों अरुण यादव ने ली राजद का सदस्यता प्रमाण पत्र
युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर राजद द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के हाथों राजद के 2022 से 2025 तक के लिए अपना सदस्यता नवीनकरण करवाया।

उक्त कार्यक्रम में राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने हाथों से युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव को राजद सदस्यता का प्रमाण पत्र दिया।

यादव ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैंने राजद प्रमुख के हाथों सदस्यता प्राप्त किया। सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो गया है। 12 फरवरी 2022 से 30 जून 2022 तक सदस्यता अभियान चलेगा।

पार्टी ने बिहार में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। निर्धारित समय में सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चलाकर लक्ष्य को प्राप्त किया जायेगा। सदस्यता अभियान के माध्यम से छात्र, युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं समाज के सभी वर्गों को राजद से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics विधानसभा में जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात! | 10 पेज के सबूत| पढ़िए – अनंत सिंह पर...

Bihar Politics: बिहार की सियासत में मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश करत#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDU

अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

Bihar Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर संकट मंडरा रहा है। JDU ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। इस बीच, दिल्ली में ललन सिंह और संजय झा का एक साथ दिखन#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDUCrisis

समस्तीपुर में बड़ी वारदात! फ्लिपकार्ट ऑफिस से लाखों लूटे, अपराधियों ने सबूत भी नहीं छोड़ा| CCTV DVR भी उखाड़ ले गए

Samastipur Flipkart Loot: समस्तीपुर के मुसरीघरारी में फ्लिपकार्ट कार्यालय से रविवार देर रात चार नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर 1.49 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी सीसीटीव#SamastipurCrime,#FlipkartLoot,#BiharPolice

पटना वालों की बल्ले-बल्ले -घटेगा दबाव! अब जाम से मिलेगी मुक्ति, ट्रेनें फर्राटा भरेंगी | पढ़िए – मालगाड़ी – बायपास

Bihar Rail Bypass: बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पटना में ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए नेउरा-दनियावां रेल बाइपास परियोजना पर काम जारी है। इससे यात्री ट्रेनों क#BiharRail,#PatnaNews,#TrainBypass