back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 30, 2026
होम News National Sarkari Naukri: बिहार में 42 हजार प्रारंभिक शिक्षकों का इंतजार खत्म, आज...

Sarkari Naukri: बिहार में 42 हजार प्रारंभिक शिक्षकों का इंतजार खत्म, आज से मिलने लगे नियुक्ति पत्र, बिहार में 42 हजार शिक्षकों की हो रही नियुक्ति, सबसे अधिक Darbhanga को मिलेंगे गुरुदेव

Bihar Government Jobs: बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होगी 6421 हेडमास्टरों की बहाली, नोटिफिकेशन, कीजिए अप्लाई
Bihar Government Jobs: बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होगी 6421 हेडमास्टरों की बहाली, नोटिफिकेशन, कीजिए अप्लाई

बिहार सरकार ने बुधवार से राज्य के 42 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देना शुरू कर दिया है। अगले तीन में प्रदेश के सभी जिलों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का आदेश दिया गया है। इसमें सबसे अधिक गुरुदेव दरभंगा जिले को मिलने वाले हैं वहीं सबसे कम लखीसराय के पाले में रहेंगे।

जानकारी के अनुसार बिहार में 42 हजार चयनित प्रारंभिक शिक्षकों को आज से नियुक्ति प्रमाणपत्र दिया जा रहा है। नियुक्ति पत्र के साथ ही शिक्षकों को पदस्थापन वाले विद्यालय भी आवंटित होंगे।

पटना जिले में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के लिए 1,338 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं, पटना नगर निगम क्षेत्र के प्राथमिक और मध्य विद्यालय के लिए 125 अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

इधर, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) ने कहा
है कि नियुक्ति पत्र मिलने के तत्काल बाद शिक्षक अपना योगदान दे सकते हैं। इस बात का ध्यान रखा गया है कि पदों के अनुरुप सबसे पहले दिव्यांग शिक्षकों को उनकी इच्छा के आधार पर विद्यालय मिले। इसके बाद महिला शिक्षकों को उनकी इच्छानुसार विद्यालय में पदस्थापना सुनिश्चित हो।

जानकारी के अनुसार, इन सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति जिला स्तर, प्रखंड स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर हो रही है। सभी अभ्यर्थियों से उनकी पसंद पूछ कर उनकी नियुक्ति की जा रही है।

चयनित अभ्यर्थियों के नाम एनआईसी (NIC) की वेबसाइट पर डाल भी दिए गए हैं। किसके लिए किस प्रखंड में कहां पर अभ्यर्थियों को जाना है इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर लॉगइन किया जा सकता है। पटना नगर निगम प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2019- 20 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए राजकीय कन्या मध्य विद्यालय अदालतगंज तारामंडल में विद्यालय चयन और नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नियुक्ति पत्र लेने के 30 दिनों के भीतर सभी अभ्यर्थियों को स्कूल में काम शुरू करना होगा। योगदान देने से पहले उन्हें सिविल सर्जन स्तर का हेल्थ सर्टिफिकेट बना कर जमा करना होगा। इसके साथ ही दहेज नहीं लेने का स्वघोषणा व शपथ पत्र भी जमा करना होगा।

सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया आदि बड़े जिलों में तीन दिनों 23, 24 और 25 को नियुक्ति पत्र वितरित किये जाएंगे। कहीं-कहीं यह प्रक्रिया 26 को भी चलने की उम्मीद है। बकौल अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति पत्र पाने वाले च्वाइस के आधार पर विद्यालय में पदस्थापित होंगे। जांच में सही पाए जाने वालों को वेतन मिलने लगेगा, जबकि शेष का वेतन भुगतान सर्टिफिकेट जांच के बाद होगा। जांच के लिए 30 सितंबर तक मुकर्रर है।

सबसे अधिक दरभंगा को और सबसे कम लखीसराय को मिलेंगे शिक्षक
दरभंगा – 4794
मुजफ्फरपुर – 2429
समस्तीपुर – 2017

नालंदा – 1787
प. चंपारण – 1536
बांका – 1511
गया – 1466

औरंगाबाद – 1485
पटना – 1239
भोजपुर – 1402
मधुबनी – 1342

रोहतास – 1361
भागलपुर – 1381
बेगूसराय – 1280
मधेपुरा – 1060
पूर्णिया – 1120

अररिया – 1069
वैशाली – 1060
सीतामढ़ी – 1148
पूर्वी चंपारण – 1078
लखीसराय – 119
शिवहर – 174
शेखपुरा – 282
अरवल – 343

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने 91 हजार प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति की अधिसूचना पांच जुलाई 2019 को जारी की थी। पहले शेड्यूल के मुताबिक 31 मार्च, 2020 के पहले नियुक्ति पत्र मिल जाना था लेकिन पहली बार 11 फरवरी, 2020 को इसे स्थगित किया गया।

फिर आठ-दस बार विभिन्न न्यायिक आदेशों से यह आगे बढ़ता रहा। अंतत: शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 23 फरवरी से नियुक्ति पत्र बांटे जाने की घोषणा की। अपर मुख्य सचिव संजय कुमार के आदेश से सभी जिले अंतिम रूप दे चुके हैं। 42047 अभ्यर्थी चुने गये हैं। हालांकि, इनमें 900 की पात्रता (टीईटी-एसटीईटी) अमान्य है।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● भागलपुर सन्हौला के स्कूलों में दिवाली से पहले होगा रंग-रोगन! लेकिन 5 महीने से बकाया है मिड-डे मील का पैसा, शिक्षक परेशान ● दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया ● Bihar Prince Kumar झालमुरी बेचने वाले का बेटा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी! बिहार के प्रिंस ने पेनकैक सिलाट टीम में मचाई धूम ● भागलपुर में अर्णब का कहर! दिन में ही छा गया घना अंधेरा, मौसम ने ली अचानक करवट, देखें तस्वीरें ● सुल्तानगंज में अब DSP का राज! 6 थानों की कमान संभालेंगे नए अधिकारी, क्या सुधरेगी कानून व्यवस्था? ● Bhagalpur News किताबों का बस्ता लेकर मौत से जूझने निकलते हैं नौनिहाल! तेज रफ्तार गाड़ियों से बचें तो गंगा में समाने का खतरा ● CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर कौन? बिहार लौटेंगे तेज-तर्रार IAS संजय कुमार सिंह! ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ● Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● भागलपुर सन्हौला के स्कूलों में दिवाली से पहले होगा रंग-रोगन! लेकिन 5 महीने से बकाया है मिड-डे मील का पैसा, शिक्षक परेशान ● दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया ● Bihar Prince Kumar झालमुरी बेचने वाले का बेटा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी! बिहार के प्रिंस ने पेनकैक सिलाट टीम में मचाई धूम ● भागलपुर में अर्णब का कहर! दिन में ही छा गया घना अंधेरा, मौसम ने ली अचानक करवट, देखें तस्वीरें ● सुल्तानगंज में अब DSP का राज! 6 थानों की कमान संभालेंगे नए अधिकारी, क्या सुधरेगी कानून व्यवस्था? ● Bhagalpur News किताबों का बस्ता लेकर मौत से जूझने निकलते हैं नौनिहाल! तेज रफ्तार गाड़ियों से बचें तो गंगा में समाने का खतरा ● CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर कौन? बिहार लौटेंगे तेज-तर्रार IAS संजय कुमार सिंह! ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ●