spot_img

Kabul Explosion: काबुल में हाई स्कूल के पास लगातार भीषण तीन आत्मधाती धमाके, 25 बच्चों के उड़ गए चिथड़े, मौत के बाद दिखा भयावह मंजर, खून से लतपथ किताबें, बिखड़े जूते थ

spot_img
- Advertisement -

फगानिस्तान में तालिबानी सत्ता भी धमाकों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। मंगलवार को राजधानी काबुल के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित हाई स्कूल के पास लगातार तीन धमाके हुए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

धमाकों में 25 बच्चों की मौत हो गयी है। यह संख्या अभी बढ़ सकती है। बच्चों की मौत के बाद खून से लतपथ किताबें व जूते आदि देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' मैंने मार दिया, अब जो करना है देख लो' Muzaffurpur में 6 महीने की गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से मारा

एक विस्‍फोट मुमताज ट्रेनिंग सेंटर के पास हुआ जबकि दूसरा धमाका अब्‍दुल रहीम शहीद हाई स्‍कूल के सामने हुआ। विस्‍फोट के समय बच्‍चे अपनी कक्षा से बाहर निकल रहे थे। अफगानिस्‍तान के गृहमंत्रालय ने कहा है कि वह इन विस्‍फोटों की जांच कर रहा है और ज्‍यादा जानकारी बाद में साझा की जाएगी। कुछ र‍िपोर्टों में दावा किया गया है कि कुल तीन धमाके काबुल में हुए हैं।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक अब्‍दुल रहीम शहीद हाई स्‍कूल में ही दो धमाके हुए हैं। इसमें कम से कम 25 बच्‍चे मारे गए हैं। अब्‍दुल रहीम शहीद हाई स्‍कूल पश्चिमी काबुल के सबसे चर्चित स्‍कूलों में से है। इस स्‍कूल में पढ़ने वाले सभी बच्‍चे अल्‍पसंख्‍यक हजारा समुदाय के थे जो अक्‍सर आतंकियों के निशाने पर रहता है। तालिबान राज में हजारा समुदाय के लोगों पर पहले भी कई हमले हो चुके हैं। अभी तक किसी भी गुट ने इन हमलों की जिम्‍मेदारी नहीं ली है।

यह भी पढ़ें:  ' मैंने मार दिया, अब जो करना है देख लो' Muzaffurpur में 6 महीने की गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से मारा

काबुल के पश्चिमी क्षेत्र के दश्त बारची में स्थित अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल सुबह अपने सामान्य समय पर खुला था। स्कूली बच्चे अपनी कक्षा में पढ़ाई के लिए जा रहे थे। उसी समय अचानक तेज धमाका सुनाई दिया। धमाका होते ही वहां भगदड़ मच गयी। अभी लोग एक धमाके से निपट रहे थे कि अचानक दूसरा धमाका हुआ। दोनों धमाकों के हताहतों को निकालने के लिए एंबुलेंस बुलाई गयीं। ताबड़तोड़ धमाकों से काबुल का यह स्कूली इलाका दहल गया था। लगातार दो धमाकों से लोग संभल पाते कि कुछ ही दूरी पर तीसरा धमाका हो गया।

यह भी पढ़ें:  ' मैंने मार दिया, अब जो करना है देख लो' Muzaffurpur में 6 महीने की गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से मारा

अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के पास विस्फोट की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच शुरू हो गई है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने ट्वीट कर धमाकों में कई शिया मुसलमानों के हताहत होने की जानकारी दी।

एक अन्य जानकारी में बताया गया कि आत्मघाती हमलावर ने हमला किया है। धमाका स्कूल के मुख्य द्वार पर हुआ, जहां छात्रों की खासी भीड़ थी। अचानक हुए इन धमाकों में कई लोगों की जान जाने की बात कही गयी है। इसी विद्यालय के पास स्थित मुमताज प्रशिक्षण केंद्र के द्वार पर एक हथगोले से धमाका किया गया। अब तक 25 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कटिहार में मुहर्रम ने रच दिया इतिहास! मंदिर के सामने हुआ कुछ ऐसा, जो देश को दिखाएगा राह

Katihar Muharram Harmony: कटिहार में मुहर्रम के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली. मुस्लिम युवाओं ने रानी सती मंदिर के सामने मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया,#BiharNews,#KatiharMuharram,#InterfaithUnity

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा मौका, कहीं चूक न जाएं 10 जुलाई की डेडलाइन!

Bihar Teacher Awards: बिहार शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के योग्य शिक्षक 10 जुलाई तक भारत सरकार के पोर्टल पर आवेदन कर#BiharTeacherAwards,#NationalTeacherAwards,#BiharEducation

राम मंदिर चंदा चोरी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, चंपत राय समेत 2 बड़े अधिकारियों ने छोड़ा पद, 8 गिरफ्तार!

Ram Mandir Chanda Chori: अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया#RamMandirAyodhya,#ChandaChori,#YogiAdityanath

खुशखबरी! 30 जून से सीवान सदर अस्पताल में शुरू हो रहा ICU, अब नहीं जाना पड़ेगा पटना

Siwan ICU: सीवान के मॉडल सदर अस्पताल में 4 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू 30 जून से शुरू हो जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को पटना रेफर करने की जरूरत कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर#SiwanNews,#BiharHealth,#SadarHospital