spot_img

Bihar News: मेरठ कैंट के सेना के जवान के साथ स्कूटी से जा रही महिला की बस से कुचलकर मौत, जवान की हालत गंभीर, लोगों का फूटा गुस्सा, पढ़िए फिर SH-55 पर क्या हुआ

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय की सड़कों पर रफ्तार का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के समीप बस से कुचलकर स्कूटी सवार महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई।

- Advertisement -

वही मृतका का पुत्र सेना का जवान घायल हो गया है। मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खम्हार (सात आना मुहल्ला) निवासी स्व. लड्डूलाल सिंह की पत्नी सीता देवी के रूप में की गई, हादसे में घायल जवान सीता देवी का पुत्र कृष्ण मुरारी कुमार है।

- Advertisement -

घटना से गुस्साए आसपास के लोगों ने एसएच-55 को जाम कर बेलगाम ट्रैफिक व्यवस्था के विरुद्ध आवागमन ठप कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। उसके बाद आवागमन चालू हो सका तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, मां को साथ लेकर जा रहा सेना का जवान कृष्ण मुरारी रह-रह कर बेहोश हो रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कृष्ण मुरारी कुमार उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट में सेना इंजीनियरिंग सर्विस में कार्यरत हैं। कृष्ण मुरारी विगत चार अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने घर आया तथा शुक्रवार को मां को लेकर हाथिदह स्टेशन जा रहा था, जहां से विक्रमशिला एक्सप्रेस से मेरठ जाना था।

इसी दौरान हरदिया गांव के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। जब तक आसपास के लोग दौड़कर पहुंचते इस बीच मंझौल से बेगूसराय की ओर आ रहा बस उसे कुचलते हुए भाग निकला। जिसमें सीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा को मिली बड़ी सौगात! 286 करोड़ से फोरलेन बनेगी NH-105, अब नेपाल जाना होगा और आसान

Bihar NH 105: बिहार में NH-105 को फोरलेन बनाने का काम तेज होगा। दिल्ली मोड़ से बनवारीपट्टी तक 15 किलोमीटर के लिए 286 करोड़ स्वीकृत, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दिए मानसून से#BiharNH105,#DarbhangaNews,#GopalJiThakur

मधुबनी में यूरिया की कालाबाजारी पकड़ी गई! DM का बड़ा एक्शन, 172 बोरी खाद गायब

Madhubani Fertilizer Black Marketing: मधुबनी में उर्वरक कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी के दौरान रिकॉर्ड और स्टॉक में भारी अंतर मिलने पर FIR दर्ज की गई ह#MadhubaniNews,#FertilizerBlackMarketing,#BiharFarmers

छात्रों के लिए खुशखबरी! झारखंड प्रवेश परीक्षा की तारीख बढ़ी, मिला तैयारी का एक और मौका

Jharkhand Entrance Exam: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा 2026 की तारीख में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 19 जुलाई की जगह 26 जुला#JharkhandEntranceExam,#JCECEBExam,#ExamDateChange

बिहार में मुहर्रम का अनोखा रंग: हिंदू कारीगर ने बनाया ‘हेलीकॉप्टर ताजिया’, देखने उमड़ी भीड़!

Gaya News: बिहार के गया जिले में मुहर्रम के अवसर पर एक हिंदू कारीगर द्वारा बनाया गया हेलीकॉप्टर के आकार का ताजिया इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसे देखने के लिए दूर-#GayaNews,#Muharram,#SocialHarmony