spot_img

Ind-Eng-T20 Series: T20 सीरीज से पहले बड़ा सवाल, रोहित की वापसी पर कौन होगा टीम इंडिया से बाहर? कोई नाखुश…तो कई सवाल

spot_img
- Advertisement -

इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को एजबेस्टन में खेले गए पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच में जीत के बेहद करीब पहुंचकर, हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारतीय टीम के पास टी-20 और वनडे सीरीज के जरिए इस हार का बदला लेने के लिए पर्याप्त मैच हैं।

- Advertisement -

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार 7 जुलाई से टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में 3 मैच होंगे। हालांकि, मुकाबले से पहले ही टीम इंडिया में रोहित की वापसी हो गई है, लेकिन इसके साथ ही अब कौन होगा बाहर, जैसे सवाल उठने लगे हैं। वहीं, पहले मैच के लिए टीम इंडिया का कोच कौन होगा यह भी सवाल है। कप्तान तो हार्दिक पांडया तय है मगर, कोच?

- Advertisement -

वहीं, भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पहला टी20 गुरुवार को साउथेम्प्टन (Southampton) में खेला जाएगा। सीरीज (T20I Series) शुरू होने से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस के साथ-साथ पहले टी20 के लिए मैच का समय भी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल दोनों टीमों के बीच पहला T20 भारतीय दर्शकों के लिए रात 10:30 बजे शुरु होगा जो कि बेहद अजीब समय पर है। विज्ञापनदाताओं, प्रसारक, बीसीसीआई (BCCI) और भारतीय क्रिकेट फैंस पहले टी20 मुकाबले के समय से नाखुश दिखाई दे रहे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज के लिए आपस में भिड़ेंगी। टी20 और वनडे सीरीज मिलाकर भारत और इंग्लैंड के बीच 10 दिनों में कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। जाहिर है एक हार को लेकर जहां भारतीय क्रिकेट प्रेमी थोड़ा निराश हैं, वहीं आगामी वाइट बॉल सीरीज को लेकर उत्सुक भी हैं। दिग्गज कमेंटेटर व पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने ऑनलाइन शो आकाशवाणी में टेस्ट मैच में भारत की शिकस्त की वजह और WTC के फाइनल्स में क्वॉलिफिकेशन का जिक्र करने के साथ नीली जर्सी में रोहित शर्मा की वापसी पर भी उत्सुकता जाहिर की है।

आकाशवाणी में चोपड़ा ने उठाए सवाल
कैसे और क्यों हारा भारत? अब WTC के फाइनल्स में क्वॉलिफिकेशन का क्या? सुनो और देखो आज की #AakashVani के साथ एक कू पोस्ट शेयर करते हुए आकाश ने इंग्लैंड के तगड़े बैटिंग लाइनअप को भी सराहा, साथ ही भारतीय गेंदबाजों को सबक सीखने की सलाह भी दी। Ind-Eng-T20 Series: T20 सीरीज से पहले बड़ा सवाल, रोहित की वापसी पर कौन होगा टीम इंडिया से बाहर? कोई नाखुश...तो कई सवाल जबकि अपनी एक अन्य पोस्ट में उन्होंने आगामी सीरीज का जिक्र करने हुए लिखा, “रोहित की टी20 के लिए वापसी हुई है। अब कौन बाहर जाता है? ऋतुराज को नहीं मिलेगा दूसरा मौका लेकिन क्या संजू अपनी जगह बरकरार रखेंगे? हुड्डा का क्या? कल जब भारत जोस बटलर की इंग्लैंड से भिड़ेगा तो बहुत सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। इंतजार नहीं कर सकता।”

देर रात शुरू होगा मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी मुकाबले 7 जुलाई से 17 जुलाई के बीच खेले जाएंगे। यानी, दोनों टीमों के बीच अगले 11 दिन में 6 मुकाबले होंगे। पहला टी 20 मैच साउथैंप्टन में खेला जाएगा। यह डे-नाइट मैच होगा, जो रात 10.30 (भारतीय समय) बजे शुरू होगा। यानी, भारत में इस मैच का आनंद उठाने के लिए क्रिकेटप्रेमियों को अपनी नींद के साथ समझौता करना पड़ेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics विधानसभा में जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात! | 10 पेज के सबूत| पढ़िए – अनंत सिंह पर...

Bihar Politics: बिहार की सियासत में मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश करत#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDU

अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

Bihar Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर संकट मंडरा रहा है। JDU ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। इस बीच, दिल्ली में ललन सिंह और संजय झा का एक साथ दिखन#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDUCrisis

समस्तीपुर में बड़ी वारदात! फ्लिपकार्ट ऑफिस से लाखों लूटे, अपराधियों ने सबूत भी नहीं छोड़ा| CCTV DVR भी उखाड़ ले गए

Samastipur Flipkart Loot: समस्तीपुर के मुसरीघरारी में फ्लिपकार्ट कार्यालय से रविवार देर रात चार नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर 1.49 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी सीसीटीव#SamastipurCrime,#FlipkartLoot,#BiharPolice

पटना वालों की बल्ले-बल्ले -घटेगा दबाव! अब जाम से मिलेगी मुक्ति, ट्रेनें फर्राटा भरेंगी | पढ़िए – मालगाड़ी – बायपास

Bihar Rail Bypass: बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पटना में ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए नेउरा-दनियावां रेल बाइपास परियोजना पर काम जारी है। इससे यात्री ट्रेनों क#BiharRail,#PatnaNews,#TrainBypass