spot_img

IND vs ENG | भारत ने इंग्लैंड को हराया…श्रृंखला देश के नाम..

रोहित शर्मा और शुभमन गिल के धर्मशाला में शतक, कुलदीप यादव का पहली पारी और अश्विन की दूसरी पारी में पंजा। टीम इंडिया की बड़ी जीत वह भी ए पारी और 64 रन से। सीरीज पर 4-1 से कब्जा। अश्विन का सौंवा मैच। वाह रोहित एंड टीम...टेस्ट क्रिकेट में 112 साल बाद कोई टीम पहला टेस्ट मैच हारने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 की स्कोर से जीती है।

spot_img
- Advertisement -

IND vs ENG | भारत ने इंग्लैेंड को पांचवें टेस्ट मैच में हराकर चार एक से श्रृंखला अपने नाम कर लिया है। यही है, सुपर हिट रोहित शर्मा का सुपरहिट अंदाज जहां रोहित और गिल की शतक, और लगातार पांचवें नंबर के बल्लेबाजों के भारतीय अर्द्वशतक की बदौलत और फिर पहले इनिंग में चार और दूसरे में पांच विकेट लेने वाले अश्विन की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बैजबॉल की हवा निकाल दी।

- Advertisement -

IND vs ENG |  देश ने इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से हराकर रचा इतिहास

भारत ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही शनिवार को ही इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से हरा दिया। वहीं, भारत ने  सीरीज 4-1 से अपने नाम करते हुए धर्मशाला टेस्ट में परचम लहराया।

- Advertisement -

IND vs ENG | इस सीरीज का पहला मैच है जो तीन दिन में खत्म हुआ है

इस सीरीज का पहला मैच है जो तीन दिन में खत्म हुआ है। इससे पहले सभी चारों मैच चौथे दिन तक गए थे। टीम इंडिया की यह जीत काफी ऐतिहासिक है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में 112 साल बाद कोई टीम पहला टेस्ट मैच हारने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 की स्कोर से जीती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा का सिस्टम फिलियोर | ये क्या है... शर्म? स्कूल परिसर बना 1 महीने से तालाब, 700 बच्चे - पढ़ाई पानी में - पड़ रहे बीमार |हाकिम से शिकायत फिर भी समाधान नहीं-कौन जिम्मेदार? | पढ़िए हे छठी मैया

IND vs ENG | हालांकि, रूट ने जबदस्त बल्लेबाजी दूसरे इनिंग में की

हालांकि, रूट ने जबदस्त बल्लेबाजी दूसरे इनिंग में की। वह अकेले दम पर अपनी टीम को खींचते रहे लेकिन दूसरी छोर से किसी भी बल्लेबाज ने साथ नहीं दिया।इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 477 रन पर समाप्त हुई। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 21 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics अनंत सिंह पर JDU का बड़ा अटैक : पत्नी नीलम देवी से छीना मंत्री का दर्जा ! अब सरकारी बंगले पर भी खतरा ! | पढ़िए - अब कोर्ट में होगी जंग!

IND vs ENG | आज भारत ने आठ विकेट पर 473 रन से आगे खेलना शुरू किया

छह ओवर के अंदर ये दोनों विकेट गिरे हैं। डकेट दो रन और क्राउली एक रन बनाकर आउट हुए। दोनों को अश्विन ने पवेलियन भेजा। डकेट को अश्विन ने क्लीन बोल्ड किया।भारत की पहली पारी 477 रन पर समाप्त हुई। आज भारत ने आठ विकेट पर 473 रन से आगे खेलना शुरू किया और चार रन बनाने में बाकी दो विकेट गंवा दिए। कुलदीप यादव (30) के रूप में आज भारत को पहला झटका लगा।

IND vs ENG | जेम्स एंडरसन, टेस्ट करियर का 700वां विकेट

जेम्स एंडरसन ने कुलदीप को विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच कराया। यह उनके टेस्ट करियर का 700वां विकेट रहा। वहीं, शोएब बशीर ने बुमराह (20) को स्टंप कराया और भारतीय पारी को 477 रन पर समाप्त कर दिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की कुल बढ़त 259 रन की हुई।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी को मिली बड़ी जीत! अमित शाह मानहानि केस में कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला | पढ़िए - क्या हैं बरी के राजनीतिक मायने

IND vs ENG | उनसे ज्यादा टेस्ट विकेट सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) ने लिए हैं

एंडरसन 700 विकेट के मुकाम को छूने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज और ओवरऑल तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा टेस्ट विकेट सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) ने लिए हैं।

IND vs ENG | धर्मशाला टेस्ट में दूसरी पारी में बल्लेबाजी

धर्मशाला टेस्ट में दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम की खराब शुरूआत रही। इंगलैंड ने लंच तक पांच विकेट में 103 रन बनाए। स्पिनर आरअश्विन की शानदार गेंदबाजी के चलते इंगलैंड ने पांच विकेट खो दिए। इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राॅली शून्य पर, बेन डक्केट महज दो रन पर और ओली पोप 19 रन बनाकर स्पिनर आर. अश्विन के शिकार बने। वहीं जाॅनी बेयरेस्टो को 39 रन के स्कोर पर कुलदीप यादव ने पैवेलियन भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics विधानसभा में जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात! | 10 पेज के सबूत| पढ़िए – अनंत सिंह पर...

Bihar Politics: बिहार की सियासत में मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश करत#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDU

अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

Bihar Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर संकट मंडरा रहा है। JDU ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। इस बीच, दिल्ली में ललन सिंह और संजय झा का एक साथ दिखन#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDUCrisis

समस्तीपुर में बड़ी वारदात! फ्लिपकार्ट ऑफिस से लाखों लूटे, अपराधियों ने सबूत भी नहीं छोड़ा| CCTV DVR भी उखाड़ ले गए

Samastipur Flipkart Loot: समस्तीपुर के मुसरीघरारी में फ्लिपकार्ट कार्यालय से रविवार देर रात चार नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर 1.49 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी सीसीटीव#SamastipurCrime,#FlipkartLoot,#BiharPolice

पटना वालों की बल्ले-बल्ले -घटेगा दबाव! अब जाम से मिलेगी मुक्ति, ट्रेनें फर्राटा भरेंगी | पढ़िए – मालगाड़ी – बायपास

Bihar Rail Bypass: बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पटना में ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए नेउरा-दनियावां रेल बाइपास परियोजना पर काम जारी है। इससे यात्री ट्रेनों क#BiharRail,#PatnaNews,#TrainBypass