spot_img

DT संपत्ति की लालच में रिश्ते तार-तार, चंद जमीन के टुकड़े बने काल, मधुबनी में चाचा का मर्डर

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

संपत्ति के विवाद में भतीजे ने पहले चाचा को जान से मारने की धमकी दी और उससे भी जी ना भरा तो चाचा की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया।

muzaffarpur-crime,news,state,muzaffarpur news, madhubani news, muzaffarpur crime news, madhubani crime news, nephew killed his uncle for property, मुजफ्फरपुर समाचार, मधुबनी समाचार, मुजफ्फरपुर अपराध समाचार, मधुबनी अपराध समाचार, भतीजे ने संपत्ति के लिए अपने चाचा को मार डाला,News,National News Muzaffarpur Bihar hindi news, Deshaj newsआकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरोमामला बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पाली गोट गांव का है। यहां भूमि विवाद में चल रहे विवाद ने खूनी खेल खेला जहां रिश्ते तार-तार हो गए। गला दबाकर चाचा की हत्या के बाद से भतीजा फरार है। हालात यह, दो-दो शादी करने के बाद भी चाचा को एक भी संतान न था और वह अपने ग्रामीण सहयोगी मुकुंद ठाकुर के यहां रहते थे। हत्या की एफआईआर भी मुकुंद की पत्नी ने ही दर्ज कराई है। बताया जाता है, संपत्ति की लालच में भतीजा श्याम किशोर ठाकुर ने चाचा 75 वर्षीय राजेश्वर ठाकुर की गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद लाश को घर के निकट ही बांस के खेत में फेंक दिया।  बताया जाता है कि  राजेश्वर ने अपनी जमीन करीब एक महीनें पूर्व बेची थी। इससे उनका भतीजा श्याम नाराज था। बार-बार चाचा को जान से मारने की धमकी दे रहा था। जानकारी के अनुसार, राजेश्वर की दो शादी थीं। मगर दोनों पत्नियों का निधन हो चुका है। कोई संतान भी नहीं है। राजेश्वर मुकुंद ठाकुर के घर रहते थे। मुकुंद उनका ग्रामीण था। वही उनकी सेवा करता था।
इस मामले में मुकुंद की पत्नी किरण देवी ने बेनीपट्टी थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है, शानिवार की रात भतीजे ने चाचा की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पुष्कर कुमार , थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए। हत्या का आरोपित श्याम किशोर फरार है। जानकारी के अनुसार,
गला पर दबाने का निशान स्पष्ट रुप से दिखाई दे रहा है। वहीं शव के कान से रक्त बहने का भी साक्ष्य पुलिस को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार पाली गोट के राजेश्वर ठाकुर निसंतान थे। जिसकी देखरेख मुकुंद ठाकुर व उसकी पत्नी किरण देवी कर रही थी। बीती रात वृद्ध को भोजन करा दवा देकर किरण देवी अपने घर सो गयी। सुबह शौच करने को गई महिला ने बासंबिट्टी में राजेश्वर ठाकुर का शव पड़ा देखा तो पूरे गांव मे कोहराम मच गया। उधर, हत्या की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पुष्कर कुमार,एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, अवर निरीक्षक सुभाष मिश्रा व सहायक अवर निरीक्षक रामप्रवेश प्रसाद दल-बल के साथ मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि सारा मामला वृद्ध के संपत्ति से जुड़ा हुआ है। muzaffarpur-crime,news,state,muzaffarpur news, madhubani news, muzaffarpur crime news, madhubani crime news, nephew killed his uncle for property, मुजफ्फरपुर समाचार, मधुबनी समाचार, मुजफ्फरपुर अपराध समाचार, मधुबनी अपराध समाचार, भतीजे ने संपत्ति के लिए अपने चाचा को मार डाला,News,National News Muzaffarpur Bihar hindi news, Deshaj newsसूत्रों ने बताया कि वृद्ध निसंतान होने के कारण अपने दवा व आजीविका के लिए जमीन बिक्री कर गुजारा कर रहा था। जमीन बिक्री में से कुछ पैसा मुकुंद ठाकुर को भी देखरेख के एवज में दे रहा था। जो मृतक के सगे भतीजे को नागवार गुजर रही थी। ग्रामीणों व वादिनी ने बताया कि भतीजा श्याम किशोर ठाकुर गत चार दिन पूर्व ही दिल्ली से आया हुआ था। श्याम किशोर ठाकुर साहरघाट के त्रिमुहान स्थित ससुराल में बस गया था। दिल्ली से आने के बाद भतीजा वृद्ध को जमीन बिक्री करने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जान से मारने की धमकी तक दी थी। वहीं वादिनी ने बताया कि श्याम किशोर तीन-चार दिन वृद्ध के रुटीन का रेकी भी किया था। रात में भी उसका भतीजा गांव में ही देखा गया था। वादिनी ने श्याम किशोर ठाकुर को इस मामले में नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि मृतक का भतीजा श्याम किशोर ठाकुर लगातार वृद्ध को संपत्ति के लालच में धमकी दे रहा था। घटना की रात गांव में ही आरोपी था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।muzaffarpur-crime,news,state,muzaffarpur news, madhubani news, muzaffarpur crime news, madhubani crime news, nephew killed his uncle for property, मुजफ्फरपुर समाचार, मधुबनी समाचार, मुजफ्फरपुर अपराध समाचार, मधुबनी अपराध समाचार, भतीजे ने संपत्ति के लिए अपने चाचा को मार डाला,News,National News Muzaffarpur Bihar hindi news, Deshaj news
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture