आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से अध्यक्ष पद से दिए गए इस्तीफा को वापस लेने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना व उपवास रखा। जिसे सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो झा ने कहा कि राहुल गांधीके नेतृत्व में पार्टी कर्नाटक,मध्यप्रदेश,राजस्थान,पं

राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी देश के भीतर मजबूत हुई है और साम्प्रदायिक ताक्तों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस समय पार्टी और देश को उनके जैसे मजबूत नेतृत्व की अरवश्यकता है जो देश में सर उठा रहे फासिस्टवादी ताकत के नापाक मंसूबों को नाकाम कर सके। आज देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी,साम्प्रदायिता जैसे ताकत से देश को बचाने के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी का बना रहना जरूरी है।
इस अवसर पर ज्योति रमण झा, हिमांशु कुमार, संजय मिश्रा,कृष्णकांत झा गुडडु, मनोज कुमार मिश्र,विजय कुमार झा भोला,शुभंकर झा,आभा पाण्डे,मुकेश झा पप्पु,पंकज झा,विनय झा,मायानन्द झा ने भी संबोधित किया।

विभिन्न मामलों में दो गिरफ्तार
जयनगर देशज टाइम्स मधुबनी ब्यूरो। देवधा थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि 60 बोतल नेपालीदेशी शराब के साथ एक साईकिल चालक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति जयनगर थाना क्षेत्र के युनियन टोल निवासी सोहन पासवान पितासहदेव पासवान हैं। वहीं शराब पीकर मारपीट कर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के पीठवाटोला निवासी अनिल मुखिया पिता हंस राज मुखिया हैं। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया। वहीं पुलिस ने लावारिसहालत में एक मोटरसाइकिल को 540 बोतल नेपाली देशी शराब के जब्त किया।
दो गिरफ्तार
फुलपरास, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र बेल्हा गाँव निवासी बालेश्वर प्रसाद साह व अन्नू को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं सिसवार निवासी विकास साह को शराबपीकर हंगामा करने एवं परिजनों के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी की पुष्टि थानाध्यक्ष महफूज आलम ने किया हैं।








You must be logged in to post a comment.