spot_img

फिर Love Jihad In Bihar! प्रीति का धर्म परिवर्तन कराकर तालिफ ने की थी शादी, जेवरात और पैसे लेकर हो गया फरार, Dubai में हुई थी शादी

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक पर पहले प्यार फिर धर्म परिवर्तन करा कर शादी करने और अब लड़की का जेवर और पैसे लेकर भागने का आरोप लगा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली प्रीति कुमारी है। लड़का तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा बेलवतिया गांव का तालिफ रेजा है।

- Advertisement -

लड़के ने चार वर्ष पूर्व धर्म परिवर्तन कराकर दुबई में शादी रचाई थी। लड़की के गैर मौजूदगी में लड़के ने उसके आभूषण और पांच लाख रुपए लेकर दुबई से चंपत हो गया।

- Advertisement -

अब लड़की लड़के की तलाश करते हुए  उसके घर पहुंच गई और धरना पर बैठ गई है। वहीं, इस मामले को लेकर पीड़िता ने तुरकौलिया थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है। पढ़िए पूरी खबर

इस वाकया का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की उक्त लड़के को ढूंढते उसके गांव पहुंचकर जमकर हंगामा किया और बताया कि उसका नाम प्रीति कुमारी है,और वह उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिला के पटानी थाना स्थित रसूलगढ़ गांव की रहने वाली है।वह नोएडा सेक्टर 73 में किराया के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी।

प्रीति कुमारी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला की रहने वाली है। वह नोएडा में किराया के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। स्कूल और कोचिंग में पढ़ाई के दौरान ही तुरकौलिया के तालिफ रेजा से प्यार हो गया।

साल 2018 में तालिफ रेजा दुबई चला गया। साल 2019 में तालिफ ने प्रीति को भी दुबई बुला लिया। और, वही पर तालिफ ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम रीति रिवाज से उससे शादी कर ली। दोनों दुबई में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पढ़िए खबर विस्तार से

यह भी पढ़ें:  Patna Crime News: पटना में पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाने वाले का इनकाउंटर ! जांबाज जवानों ने किया कुख्यात अपराधी को ढेर

पढ़ाई के दौरान हीं उसे तुरकौलिया के तालिफ रेजा से प्यार हो गया। वह रिश्ता हद से आगे बढ़ गया।फिर दोनों ने वर्ष 2009 से एक साथ रहने लगे।

प्रीति ने बताया वह पढ़ाई के साथ डोमिनाज में बर्गर टीम में काम करती थी। और तालिफ भी डोमिनोज में ही काम करता था। वर्ष 2018 में तालिफ रेजा दुबई चला गया। वर्ष 2019 में तालिफ ने प्रीति को भी दुबई बुला लिया और फिर तालिफ ने वही उसका धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम रीति रिवाज से उससे शादी कर ली।

यह भी पढ़ें:  Bihar Revenue News: बिहार राजस्व विभाग का बड़ा फैसला: अब अधिकारियों को हमेशा ऑन रखना होगा फोन, WhatsApp भी अनिवार्य!

दोनों दुबई में पति पत्नी की तरह रहने लगे।इस दौरान वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी।कुछ दिनों बाद इलाज के लिए नोएडा आ गई और अक्टूबर 2022 में जब वापस दुबई गई तो देखा कि वह जिस मकान में भाड़ा पर दोनों रहते थे। उसमें ताला लगा था।

पता करने पर मालूम हुआ कि उसका पति दुबई से कुछ दिनों पूर्व हीं लौट चुका है।फिर मकान का ताला तोड़कर कमरे में गई तो कमरा से उसके सारे जेवरात और रुम में रखा पांच लाख रुपये नकद लेकर तालिफ रेजा फरार हो चुका है।

यह भी पढ़ें:  Bhojpuri Gaana News: यूट्यूब पर छाया बॉलीवुड के 'किया किया' का देसी वर्जन - 'साथ छूटी ना बलमवा', आपने सुना क्या देखिए VIDEO?

पीड़िता प्रीति ने बताया कि दुबई से लौटकर आई और तालिफ का घर खोजते-खोजते तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा बेलवतिया गांव पहुंची। जहां उसे मालूम हुआ कि उसका पति तालिफ ने दूसरी शादी कर ली है।

वह अपने पति के घर पर पहुंची और घर में जाने का प्रयास करने लगी।लेकिन तालिफ के घरवालों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया।उसके बाद प्रीति ने गांव वालों को सारी बातें बतायी और ग्रामीणों के साथ तालिफ के घर के बाहर बैठी है।

इस दौरान प्रीती चीख चीख कर कह रही है,कि इसके कारण मैंने अपना धर्म छोड़ा परिवार छोड़ा और इसने मेरे साथ धोखा दिया है, मुझे इंसाफ चाहिए। वहीं यह बात जंगल की आग की पूरे क्षेत्र में फैल गयी।

विहिप और बजरंग दल जैसे संगठनों ने इस घटना को लव जिहाद मानते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan

Kaimur Recruitment News: चौंकाने वाला खुलासा: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में जेल का सिपाही ही निकला मास्टरमाइंड!

Kaimur Recruitment News: बिहार पुलिस ने मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खुलासा किया है। कैमूर मंडल कारा में तैनात एक सिपाही को धांधली के प्रयास में गिरफ#KaimurNews,#BiharRecruitment,#ExamScam