अविनाश कुमार महथा, हायाघाट, देशज टाइम्स। समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण के तहत समस्तीपुर-किशनपुर 10.5 किलोमीटर में रेलवे लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण के तहत अब रेलवे ट्रैक की मजबूती के लिए पांच जून से मशीन की ओर से ब्लास्ट स्टोन की पैकिंग शुरू होगी।
इसके लिए 53 बैगन ब्लास्ट समस्तीपुर पहुंच चुका है। सब ठीक-ठाक रहा तो जून के दूसरे सप्ताह में सीआरएस दोहरीलाइन का निरीक्षण कर सकते हैं। जुलाई के प्रथम सप्ताह से दोहरीलाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। इसके लिए रेलवे का निर्माण विभाग कार्य को अंतिम टच देने में लगा है। गौरतलब है कि दोहरीलाइन पर गत 31 मार्च तक कार्य पूरा कर परिचालन का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन रेलवे लाइन समय पर नहीं मिलने के कारण कार्य में देरी हुई।
ब्लास्ट स्टोन की मशीन से पैकिंग
सूत्रों ने बताया कि समस्तीपुर-किशनपुर के बीच दोहरीलाइन रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। 10.5 किलोमीटर में मजदूरों के द्वारा ब्लास्ट गिराया गया है। अब रेलवे ट्रैक की मजबूती के लिए मशीन द्वारा ब्लास्ट स्टोन की पैकिंग की जाएगी। अभियंता विजय शंकर सिंह ने बताया कि इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण के तहत प्रथम चरण में समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड के समस्तीपुर-किशनपुर 10.5 किलोमीटर में रेलवे लाइन बिछाने के बाद सिग्नल लगाने का काम पूरा किया गया है।
फोटो कैप्शन : समस्तीपुर-किशनपुर दोहरीलाइन पर ब्लास्ट गिराने का चल रहा काम








You must be logged in to post a comment.