हायाघाट प्रखंड में यातायात नियमों को ताक पर धड़ल्ले से वाहनों पर ओवरलोडिंग किया जा रहा है। हैरत तो इस बात की है कि वाहन चालकों की इस मनमानी पर रोक लगाने वाला कोई नहीं है।ओवरलोडिंग के कारण किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हर दिन पिकअप, जीप व ऑटो पर क्षमता से अधिक यात्रियों को लादकर उनके जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
- Advertisement -
अशोक पेपर मिल मुख्यपथ के अकराहा में हिचकोला खाते ये ओवरलोड वाहन हादसा को निमंत्रण दे रहे है। जर्जर हो चुके वाहनों पर भी ओवरलोडिंग का खेल जारी है। वाहन चालकों के इस दुस्साहस पर कभी भी डीटीओ या एमवीआई कार्रवाई नहीं करते। जिसके कारण वाहन चालकों का मनोबल ऊंचा है।
पिकअप, जीप व ऑटो ओवरलोड होने पर पदाधिकारी कुछ नहीं बोलते…
ओवरलोड वाहन तीन थाना क्षेत्रों के हायाघाट,अशोक पेपर मिल,पतोर ओपी थाना से गुजरते है।पिकप,जीप व ऑटो पर ओवरलोडेड यात्रियों को देखने के बावजूद तीनों थाना के कोई भी पदाधिकारियों इन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते है। जबकि सभी ओवरलोड वाहन सभी थाना के समीप से होकर ही गुजरते है।मनमाना वसूलते हैं किराया
- Advertisement -
हायाघाट प्रखंड क्षेत्र में यातायात का मुख्य साधन जीप एवं ऑटो है। हर दिन दर्जनों की संख्या में वाहन चलते है।इन वाहन मालिक व चालक की ओर से यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जाता है।वाहनों पर हो रही ओवरलोडिंग को लेकर देशज टाइम्स ने जब तीनों थानाध्यक्षों से पूछा तो जवाब सुनिए, हायाघाट थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी,अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष जजा अली, पतोर ओपी थानाध्यक्ष ने बताया कि कई बार ओवरलोडिंग को लेकर वाहन मालिक व चालक पर कार्रवाई की गई है। यात्रियों से भी अपील की गई कि जिस वाहन पर ओवरलोडिंग हो उस पर यात्रा नहीं करें। आगे भी वाहन चेकिंग कराकर वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। हायाघाट प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने देशज टाइम्स को बताया, ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई के लिए तीनों थानाध्यक्षों को पत्र लिखा जाएगा। यात्रियों में भी जागरुकता का अभाव है। ओवरलोडिंग वाहनों पर यात्रा नहीं करने के लिए लोगों को भी जागरूक करने का काम किया जाएगा।
Bihar Measles Rubella Vaccination: बिहार सरकार ने खसरा-रूबैला जैसी जानलेवा बीमारियों के उन्मूलन के लिए एक बड़ा अभियान छेड़ा है। वर्ष 2026 तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य लेकर, राज्य स्वास्थ्य समि#BiharNews,#MeaslesRubella,#ChildHealth
Bihar Skill Development: बिहार के दरभंगा को पीएम सेतु योजना के तहत कौशल विकास का हब बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने रामनगर और बेनीपुर आईटीआई के विश्वस्तरीय विकास के लिए 241 करोड़ रुपये मंज#BiharNews,#SkillDevelopment,#Darbhanga
Bihar Agriculture: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ICRISAT का दौरा कर किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए मास्टरप्लान तैयार किय#BiharAgriculture,#MilletFarming,#VijayKumarSinha
Bihar Museum Reading Room: बिहार के छात्रों और शोधार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पटना स्थित कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में अब एक नया वाचनालय शुरू हो गया है, जिससे उन्हें अध्ययन और शोध#BiharNews,#KarpooriThakurMuseum,#PramodKumar
You must be logged in to post a comment.