आज इसका शुभारंभ करते हुए लनामिवि प्रशासन को गर्व महसूस हो रहा है तो दरभंगा के लोगों को इस बात का मान है चलो एक धरोहर तो काम का निकला। जानकारी के अनुसार, दरभंगा महाराजा के प्रशासनिक भवन में महाराजा काल के बाद बंद पड़े लिफ्ट को चालू किया गया है। महाराजा के प्रशासनिक भवन में अभी लनामिवि का मुख्यालय है। यहीं 83 वर्ष बाद उसी जगह पर लिफ्ट चालू किया गया है।
इसका उद्घाटन वीसी प्रो. एसके सिंह ने किया। विश्वविद्यालय की ओर से धरोहर बचाओ मुहिम के तहत इसको शुरू किया गया है। धरोहर को सुरक्षित करने की दिशा में विवि लगातार पहल कर रहा है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है, पेंशन शाखा प्रथम तल पर है। इससे बुजुर्गों को कार्यालय जाने में कठिनाई नहीं होगी। इससे पहले विश्वविद्यालय ने गांधी सदन में भी लिफ्ट लगा चुका है। वहां भी ग्राउंड लगाकर दो तल हैं और तीसरा फिफ्ट नरगौना परिसर स्थित पीजी विभाग में चालू करने की कवायद शुरू हो गई है। यहां भी ग्राउंड को लगाकर दो तल ही हैं, लेकिन प्रथम तल पर कई विभाग हैं। जहां वर्ग भी चल रहे हैं, लेकिन दिव्यांग छात्रों के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
यहां दरभंगा राज के समय में लिफ्ट लगा हुआ था। इसका अवशेष अब भी बचा हुआ है। विश्वविद्यालय के अनुसार 1936 में इग्लैंड से बनकर यह लिफ्ट आया था। जिसे आखिरी महाराजा कामेश्वर सिंह ने अपने सचिवालय में लगाया था। इस अवसर पर प्रतिकुलपति प्रो. जयगोपाल, कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय, डीएसडब्ल्यू प्रो. रतन कुमार चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे।
लिफ्ट की तस्वीर, कुमुद कहिन से साभार








You must be logged in to post a comment.