spot_img

बस स्टैंड में घुसकर अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, ऑन द स्पॉट दोनों की मौत

spot_img
- Advertisement -

मुंगेर से बड़ी खबर है जहां दो युवकों को बस स्टैंड में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह वारदा जिले के बरियारपुर में हुआ है।

- Advertisement -

हद यह जहां जिस बस स्टैंड पर दोनों युवकों कचहरी टोला कल्याण टोला निवासी शिवदानी मंडल के पुत्र पंकज कुमार और गांधीपुर निवासी दिलीप सिंह के पुत्र रंजन सिंह की हत्या की गई है वह थाना से मात्र एक सौ मीटर की दूरी पर स्थित है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी। इसके बाद दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले में आपसी रंजिश मानकर तहकीकात में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार पंकज कुमार को फोन करके बस स्टैंड बुलाया गया था। पंकज कुमार रंजन सिंह के साथ बस स्टैंड पर पहुंचा। इसके बाद बरियारपुर बाजार तीन बटिया चौक की

ओर से दो बाइक पर छह युवक सवार होकर आए और दोनों युवक को गोली मारते हुए पुन: बाजार की ओर भाग गए। पहले गोली पंकज कुमार को मारी गई।

इसके बाद रंजन सिंह अपनी जान बचाकर भागने लगा। इसी दौरान रंजन कुमार को भी गोली मार दी गई। इसके बाद रंजन सिंह घायल हो गया।

इलाज के क्रम में इसकी मौत हो गई। गोलीबारी की घटना के बाद पुरे बरियारपुर में भगदड़ मच गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे। गोलीबारी की सूचना पर बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि तबतक सभी अपराधी फरार हो चुके थे।

बाद में मुंगेर एसपी जे जला रेड्डी ने घटनास्थल का मुआयना किया और कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। बस स्टैंड स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी को पुलिस ने जब्त किया है। आसपास के करीब चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरियारपुर बस स्टैंड परिसर में अचानक गोली चलने लगी। जब तक कुछ लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों की स्पॉट पर ही डेथ हो चुकी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस की जांच के बाद के ही घटना का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, घटना के कारणों का कारण का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अहम फैसला : ट्रेनिंग स्कूल के सर्टिफिकेट पर ही मिलेगा अब ड्राइविंग लाइसेंस! |बिहार परिवहन में ‘प्रशिक्षण आधारित मॉडल लागू’

Bihar Driving License: अगर आप बिहार में लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने क#BiharNews,#DrivingLicense,#RoadSafety

पटना में सॉल्वर गैंग : फर्जी नौकरी दिलाने, परीक्षाओं में सेटिंग गिरोह का भंडाफोड़! 5 गिरफ्तार, 22 ब्लैंक चेक, मार्कशीट, एडमिट कार्ड, आपत्तिजनक दस्तावेज...

Bihar Bank Exam Fraud: पटना में एक बड़े बैंक परीक्षा ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर 5 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है और 22 ब्लैंक चेक समेत कई#BiharBankExam,#PatnaCrime,#FraudGangBusted

बिहार में अब हेलीकॉप्टर से पहुंचें मां मुंडेश्वरी धाम! सरकार ने दी मंजूरी, जानें कब से मिलेगी सुविधा

Bihar Heli Tourism: बिहार सरकार ने 'मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म सेवा योजना 2026' को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत अब पर्यटक रियायती दरों पर हेलीकॉप्टर से कैमूर स्थित मां मुंड#BiharHeliTourism,#MaaMundeshwari,#KaimurTourism

गन्ना उद्योग बनेगा आधुनिक: बिहार के गन्ना किसान खुश! IIT पटना लाया नई AI तकनीक, उपज बढ़ाने का मास्टर प्लान

Bihar Sugarcane: बिहार के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर! राज्य सरकार ने IIT पटना और कोयंबटूर के गन्ना प्रजनन संस्थान के साथ समझौता किया है। अब AI और नई तकनीक से गन्ने की उपज बढ़#BiharSugarcane,#IITPatna,#FarmerIncome