जमुई से बड़ी खबर है जहां मैट्रिक परीक्षा में फेल क्या हुई छात्रा ने खुदकुशी कर ली। मामला, बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुगुलडीह गांव का है जहां बीती रात रहट थाना क्षेत्र गुगुलडीह गांव निवासी गणेश रविदास की 18 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी ने खुदकुशी कर ली।
जानकारी के अनुसार, काजल की बंद कमरे से बाद में पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। वहीं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
छात्रा कुछ माह पहले मैट्रिक परीक्षा में फेल हो गई थी। इससे वह काफी नाराज रह रही थी। हालांकि कुछ दिन पूर्व छात्रा ने अपने परिवार वालों को बताया था कि इतनी मेहनत से पढ़ाई की थी, लेकिन उसकी मेहनत का रंग नहीं लाई। इसलिए वह अपनी जान दे देगी।
परीक्षा में पास नहीं होने की बात को लेकर बीती रात में छात्रा ने आत्महत्या कर ली। वहीं जब सुबह परिजनों की नींद खुली तो देखा की बंद कमरे में छात्रा का शव पड़ा है। थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

















