spot_img

हनुमाननगर में अग्निदेव का कहर, अठारह आशियाने जलकर खाक, लाखों की संपत्ति आग में भस्म

spot_img
- Advertisement -

हनुमाननगर में अग्निदेव का कहर, अठारह आशियाने जलकर खाक, लाखों की संपत्ति आग में भस्म हनुमाननगर में अग्निदेव का कहर, अठारह आशियाने जलकर खाक, लाखों की संपत्ति आग में भस्म  हनुमाननगर, देशज टाइम्स। नेयाम छतौना पंचायत के गोढ़ारी गांव में गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लगने से डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में अन्न,वस्त्र, बर्तन व आभूषण समेत लाखों रुपए की संपति जलकर खाक हो गई है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

- Advertisement -

हनुमाननगर में अग्निदेव का कहर, अठारह आशियाने जलकर खाक, लाखों की संपत्ति आग में भस्मअगलगी की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी जहां से आधा घंटा के भीतर ही दो अग्निशामक वाहन के साथ कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की।

- Advertisement -

हनुमाननगर में अग्निदेव का कहर, अठारह आशियाने जलकर खाक, लाखों की संपत्ति आग में भस्मवार्ड सदस्य रामलगन राय के मुताबिक, अग्निपीड़ित सकलदेव राय के बेटे की अगले हफ्ते  तेरह जनवरी को शादी होने वाली थी। इसी उद्देश्य से घर में कपड़ा, आभूषण व अन्य सामान खरीद कर पहले ही रख लिया था।

- Advertisement -

हनुमाननगर में अग्निदेव का कहर, अठारह आशियाने जलकर खाक, लाखों की संपत्ति आग में भस्मकरीख एक लाख रुपये नकद रुपया भी गाड़ी, बाजा ,भोज-भात व अन्य कामों के लिए रखा था जो अग्निदेव की भेंट चढ़ गया। बेटे की शादी अब कैसे होगी यह सोचकर सकलदेव के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।हनुमाननगर में अग्निदेव का कहर, अठारह आशियाने जलकर खाक, लाखों की संपत्ति आग में भस्म

इन्हें अब महकमा का आसरा, आसमां से चाहिए रहम

पीड़ित परिवारों में सागर देवी, कपिलदेव राय,सकलदेव राय, कमलदेव राय, जीवछ राय, लालबाबू राय, राकेश राय, राजकुमार राय, भोला राय, सुशील राय, ब्रजकिशोर राय, जयकिशोर राय,रविशंकर राय, मुकेश राय, रामनिहोरा राय, राजेश राय, रौशन राय व फिरोज राय के नाम शामिल हैं।

घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ कैलाश चौधरी ने पीड़ित परिवारों को सरकारी आपदा राहतकोष से तत्काल 9800 रुपए व अन्य मद में 4100 रुपए की राशि खाता में ट्रांसफर करने की बात कही। प्रखंड प्रमुख बसंत कुमार व पूर्व प्रमुख जयकिशोर यादव ने भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।हनुमाननगर में अग्निदेव का कहर, अठारह आशियाने जलकर खाक, लाखों की संपत्ति आग में भस्म

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis