गया, देशज टाइम्स। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) को विस्फोटक आपूर्ति करने जा रहे तीन व्यक्तियों को सीआरपीएफ और गया पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह डोभी मोड़ पर छापेमारी कर धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान अरुण कुमार सिंह व एसडीपीओ, शेरघाटी रबिश कुमार ने गुरुवार दोपहर बाद शेरघाटी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
एएसपी सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के रामगढ़ से भारी मात्रा में विस्फोटक लेकर एक स्विफ्ट कार से लोग आने वाले हैं। इस विस्फोटक की आपूर्ति गया के चकरबंधा क्षेत्र में नक्सलियों को की जाने वाली हैं। एएसपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-2 जीटी रोड पर डोभी मोड़ पर वाहनों की सघन जांच के लिए सीआरपीएफ और डोभी थाना के एसएचओ राहुल रंजन के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को आदेश दिया गया।
एएसपी सिंह के अनुसार एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। उक्त वाहन से 15 बंडल डेटोनेटर मिला। प्रत्येक बंडल में 25 की संख्या में डेटोनेटर थे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 32 जिलेटिन स्टिक, एक चिप, तीन मोबाइल और काफी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद हुआ। एसडीपीओ रबिश कुमार ने बताया कि इनका सरगना भागलपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला रुपेश कुमार सिंह हैं। अन्य दो अपराधी झारखंड के रामगढ़ जिला मुख्यालय रामगढ़ निवासी मिथिलेश सिंह और मो.कलाम हैंं। एसडीपीओ ने बताया कि वाहन के निबंधन और अन्य जानकारी एकत्रित की जा रही हैं।
Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice
Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute
Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews
Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis
You must be logged in to post a comment.