spot_img

Madhubani के मधेपुर में कोसी की जद में आया राधिकापुर, घरों के कटाव पर मंडराया खतरा

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: मधुबनी के मधेपुर के कोसी दियारा स्थित राधिकापुर में हो रहा कटाव, जलसंसाधन विभाग की ओर से किया जा रहा है फ्लड फाइटिंग का कार्य

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। कोसी नदी के जलस्तर में विगत दो दिनों घटने बढ़ने का सिलसिला जारी रहने से मधेपुर के दियारा स्थित बकुआ पंचायत के राधिकापुर वार्ड छह बनगांव टोला में नदी किनारे बसावट भूमि एवं कृषक भूमि का कटाव शुरू हो गया है।

- Advertisement -

हालांकि, नदी के कटाव स्थल से अभी वासिंदा क्षेत्र मतलब घरों की दूरी कहीं तीस मीटर तो कहीं साठ मीटर है। कहीं-कहीं यह सौ से दो सौ मीटर है। कोसी नदी की जलस्तर में घटने-बढ़ने का सिलसिला जारी है। वहीं, पानी नदी भर ही है। नदी में ही पानी का घटने-बढ़ने का क्रम जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट

कोसी पश्चिमी तटबंध प्रमंडल निर्मली के कार्यपालक अभियंता विवेक गौरव ने गुरुवार शाम चार बजे कोसी बराज से 85 हजार 765 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने की जानकारी दी है। लेकिन ग्रामीण हर दिन हो रहे इस कटाव से सहमें हुए हैं।

मनोज यादव, राजेन्द्र यादव, भोला यादव देशज टाइम्स को बताते हैं कि इस वर्ष अभी घर तो नहीं कटा है। लेकिन, विगत कुछ वर्षों से हर साल यह स्थिति आती है। जब कटाव नजदीक पहुंचता है तो कटनियां के भय से लोग अपना घर उजाड़ कर सुरक्षित ऊंचे जगह चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका! कमाई कम, खर्च ज्यादा... CAG रिपोर्ट में सामने आया बड़ा वित्तीय संकट, पढ़िए

यहां यह बात बताना जरूरी है कि इसवर्ष अभी घर नहीं कटा है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर-2 के जेई रंजीत कुमार ने कटाव स्थल का जायजा लिया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर-2 के कार्यपालक अभियंता कुमुद रंजन तथा जूनियर इंजीनियर रंजीत कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि तत्काल जहां घर है वहां 150 मीटर में फ्लड फाइटिंग के तहत कटाव स्थल पर बेम्बो रोल व झांखी फाइलिंग तथा प्लास्टिक की बोरी में मिट्टी भरकर कटाव रोका जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का गृह प्रवेश: क्या अस्पतालों की बदहाली होगी दूर? मिला बड़ा संकेत!

Bihar Health Minister: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना में अपने नए सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज मिले#BiharHealthMinister,#NishantKumar,#PatnaNews

शिवहर में सिलेंडर का खौफनाक ब्लास्ट! 6 घर जलकर खाक, 4 लोग बुरी तरह झुलसे

Bihar Cylinder Blast: बिहार के शिवहर में हुए भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट में छह घर जलकर राख हो गए और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।#BiharNews,#ShivharBlast,#CylinderBlast

Death Penalty: मासूम से दरिंदगी करने वाले को दुष्कर्मी को फांसी! 60 दिन में कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला

Pune Death Penalty: पुणे की विशेष अदालत ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी भीमराव कांबले को मात्र 60 दिन में फांसी की सजा सुनाई। यह महाराष्ट्र का पहला और ऐतिहास#PuneDeathPenalty,#MaharashtraCrime,#SwiftJustice

पटना मेट्रो पर CM सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम: मलाहीपकड़ी तक तय हुई लोकार्पण की तारीख!

Bihar Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो परियोजना पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को 02 जुलाई 2026 तक मलाहीपकड़ी तक मेट्रो का काम पूरा करने का निर्देश#BiharMetro,#PatnaMetro,#SamratChoudhary