spot_img

बिहार के सभी प्रखंडों के दो स्कूलों में लगेंगी आधार बनाने की मशीनें

spot_img
- Advertisement -

बिहार के हर प्रखंड के दो स्कूलों में अब आधार मशीन लगाई जाएंगी। यह फैसला, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने करते हुए कहा है कि साधन संपन्न विद्यालय जहां पर छात्र कोष, विकास कोष में पर्याप्त राशि हों वहां पर आधार मशीनें लगाईं जाएंगी।

- Advertisement -

विद्यालय के प्रधानाध्यापक को इसके लिए अधिकृत किया जाएगा। तय किया जाएगा किस स्कूल में कम से कम बीस एमबीपीएस की लीज लाइन है, वहां यह मशीनें लगाई जाएंगी  ताकि छात्रों का आधार कार्ड बन सके। साथ ही संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अधिकृत किया जाएगा कि वे दो डाटा एंट्री ऑपरेटर रखें। यह डाटा ऑपरेटर आधार मशीनों को संचालित करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर 'गंदी हरकत' करने वालों की खैर नहीं! बिहार पुलिस ने 4 महीने में 823 URL हटाकर 16 को दबोचा

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने राज्य परियोजना निदेशक को पत्र लिखते हुए कहा है कि 27 जून को आयोजित बैठक के अनुसार, आधार मशीनों को लगाने का फैसला किया गया था। इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को अधिकृत करने निर्णय किया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  शिवहर में सिलेंडर का खौफनाक ब्लास्ट! 6 घर जलकर खाक, 4 लोग बुरी तरह झुलसे

उन्होंने बताया जो 1058 आधार मशीनें उपलब्ध हैं और गोदामों पिछले पांच सालों से पड़ी हैं उनका उपयोग प्रत्येक ब्लॉक के दो स्कूलों में करना है। केके पाठक ने अपने पत्र में कहा है कि प्रत्येक प्रखंड में दो आधार मशीनें लगनी है। यह मशीनें कहां लगानी है इस पर भी चर्चा हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Death Penalty: मासूम से दरिंदगी करने वाले को दुष्कर्मी को फांसी! 60 दिन में कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला

माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ने सुझाव दिया था कि दोनों आधार मशीनें प्रखंड संसाधन केंद्र में न लगाकर किसी साधन संपन्न हाई स्कूल या माध्यमिक विद्यालयों में लगाई जाएं जिससे लीज लाइन की सुविधा मिल सके। ऐसे में, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने राज्य परिजयोजना निदेशक को पत्र लिखकर कहा है कि जल्द ही इसे चालू किया जाय, ताकि बच्चों का आधार कार्ड बन सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवहर में सिलेंडर का खौफनाक ब्लास्ट! 6 घर जलकर खाक, 4 लोग बुरी तरह झुलसे

Bihar Cylinder Blast: बिहार के शिवहर में हुए भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट में छह घर जलकर राख हो गए और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।#BiharNews,#ShivharBlast,#CylinderBlast

Death Penalty: मासूम से दरिंदगी करने वाले को दुष्कर्मी को फांसी! 60 दिन में कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला

Pune Death Penalty: पुणे की विशेष अदालत ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी भीमराव कांबले को मात्र 60 दिन में फांसी की सजा सुनाई। यह महाराष्ट्र का पहला और ऐतिहास#PuneDeathPenalty,#MaharashtraCrime,#SwiftJustice

पटना मेट्रो पर CM सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम: मलाहीपकड़ी तक तय हुई लोकार्पण की तारीख!

Bihar Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो परियोजना पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को 02 जुलाई 2026 तक मलाहीपकड़ी तक मेट्रो का काम पूरा करने का निर्देश#BiharMetro,#PatnaMetro,#SamratChoudhary

बोधगया में सद्गुरु का दिव्य दर्शन: लाखों श्रद्धालुओं के लिए शांति का संदेश!महाबोधि मंदिर में भव्य स्वागत

Sadhguru: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने सोमवार को बोधगया के महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। उन्होंने विश्व शांति, सद्भाव और मानवता के#Sadhguru,#BodhGaya,#MahabodhiTemple