spot_img

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का बवाल, लाठीचार्ज, गांधी मैदान में अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा,

spot_img
- Advertisement -

बिहार में डोमिसाइल नीति समाप्त करने के फैसले के खिलाफ शनिवार को राज्य भर से जुटे हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना में विरोध प्रदर्शन शुरू किया। नई शिक्षा नियमावली के आने के बाद से ही कई बार शिक्षक अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए, इसके बावजूद भी सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ। और इसमें बदलाव करते हुए डोमिसाइल नीति लागू कर दिया गया।

- Advertisement -

बीटेट-सीटेट सफल अभ्यर्थियों की ओर से नीतीश सरकार से मांग की गई है कि राज्य में डोमिसाइल नीति की पूर्ववत व्यवस्था लागू की जाए। यानी दूसरे राज्य के लोगों को आवेदन करने की छूट नहीं होनी चाहिए।

- Advertisement -

इसके बाद अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए हैं। और लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी को अभ्यर्थियों को रोकने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut: सैदनगर के लोगों के लिए बुरी खबर! 28 जून को सुबह-सुबह 3 घंटे बंद रहेगी बिजली

बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की होने वाली भर्ती में दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को मौका देने के बाद से बवाल मचा हुआ है। बिहार के शिक्षक अभ्यर्थी लगातार नियमावली में संशोधन का विरोध कर रहे हैं। पटना में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए हैं।

शनिवार की सुबह 2000 से अधिक की संख्या में अभ्यर्थी सबसे पहले गांधी मैदान में इकट्‌ठा हुए। फिर हाथों में तिरंगा लिए पैदल मार्च किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के बाद रोक दिया।

यह भी पढ़ें:  सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे'... बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य विभाग के पास VIDEO

वहीं जिला प्रशासन ने शिक्षक अभ्यर्थियों के विरोध को देखते हुए गांधी मैदान के सभी गेटों पर ताला जड़ दिया है। बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों की ओर से गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहा होते हुए राजभवन तक मार्च करने की योजना है। लेकिन प्रशासन की ओर से इसे रोकने के लिए सड़क पर बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है।

शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू होने के बाद अभ्यर्थियों ने इसे हटाने के लिए सरकार को 72 घंटे का समय दिया था। जिसके बाद भी सरकार ने इसे नहीं हटाया, जिससे आक्रोशित होकर 2000 से अधिक की संख्या में अभ्यर्थी गांधी मैदान में इकट्‌ठा हुए। फिर हाथों में तिरंगा लिए पैदल मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने जेपी गोलंबर के बाद बैरिकेडिंग कर दिया था ताकि वो वहां से आगे न बढ़े।

जब अभ्यर्थियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मी द्वारा बल प्रयोग कर उन्हें वहां से भगा दिया गया। उसके बाद जब अभ्यर्थी सेंट जेवियर स्कूल गांधी मैदान के पास पहुंचे तो पुलिस ने वहां भी लाठी चार्ज किया।

यह भी पढ़ें:  सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C की भीषण गर्मी, पढ़ें IMD का AlERT

पटना में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए हैं। शनिवार की सुबह 2000 से अधिक की संख्या में अभ्यर्थी सबसे पहले गांधी मैदान में इकट्‌ठा हुए। फिर हाथों में तिरंगा लिए पैदल मार्च किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के बाद रोक दिया।

पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी। ताकि अभ्यर्थियों को इससे आगे बढ़ने नहीं दिया जाए। फिर हल्का बल प्रयोग कर सभी को पीछे खदेड़ दिया। फिर सेंट जेवियर स्कूल गांधी मैदान के पास लाठी चार्ज किया गया। अभ्यर्थी सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। साथ ही शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

अभ्यर्थी लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि डोमिसाइल नीति को फिर से लागू किया जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation