spot_img

Darbhanga के लहेरियासराय और आस-पास की बड़ी आबादी को जलजमाव से जल्द मिलेगी मुक्ति, मंत्री संजय झा ने किया मुआयना, दिए कार्यों में तेजी के निर्देश

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: बागमती नदी के बाएं तट पर एकमी घाट से सिरनिया तक निर्मित तटबंध का जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने किया निरीक्षण, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चट्टी चौक होते हुए हरपट्टी तक जा रही नाला लाइनिंग कार्य और चट्टी चौक के पास स्थल का मंत्री ने किया निरीक्षण

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जल संसाधन-सह-सूचना एवं जन संपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने दरभंगा बागमती नदी के बाएं तट पर एकमी घाट से सिरनिया तक निर्मित 10.5 किमी लंबे तटबंध का शनिवार को निरीक्षण किया। वहीं, इसकी सुरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण के संबंध में विभागीय पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

उन्होंने कहा कि यह तटबंध बहादुरपुर, हनुमाननगर और हायाघाट प्रखंड के अधीन पड़ता है। इस तटबंध के बन जाने से दरभंगा शहर के साथ-साथ उक्त तीनों प्रखंडों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि तटबंध पर तीन एंटी फ्लड स्लूईस भी निर्मित हैं, जिससे शहरी भाग में जमा बारिश के पानी की निकासी की जाती है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

इसके बाद मंत्री श्री झा ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चट्टीचौक होते हुए हरपट्टी तक जा रही नाला लाइनिंग कार्य का चट्टी चौक के पास स्थल निरीक्षण किया। कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अभियंता को दिए। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग की इस योजना से लहेरियासराय एवं आस-पास की बड़ी आबादी को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

दोनों मौके पर जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में जमीन खरीदना हुआ बहुत महंगा! रजिस्ट्री शुल्क दोगुना, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने नए सर्किल रेट लागू किए हैं, जिससे शहरी इलाकों में रजिस्ट्री शुल्क दोगुना और ग्रामीण क्षेत्रों में 60% ब#BiharLandRegistry,#CircleRateBihar,#BiharNews

बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई में आएगा BPSC शिक्षक भर्ती का अधियाचन, 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की है। ट्रांसफर प्रक्रिया खत्म होते ही जुलाई के मध्य तक BPSC को रिक्तियों का अधियाचन भे#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#MithileshTiwari

भोजपुर एनकाउंटर में बड़ा मोड़! अब पिता-भाई नहीं होंगे आरोपी, पुलिस के इस फैसले से परिवार को मिली राहत, जानिए क्यों हटा FIR से...

Bhojpur Encounter News: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट। 17 जून को हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दर्ज प्राथमिकी से मृतक भारत तिवारी के पिता और भा#BhojpurEncounter,#BiharPoliceFiring,#BharatTiwariCase

दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Darbhanga Shyama Mandir Recruitment: दरभंगा के श्यामा मंदिर में नौकरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 6 जुलाई कर दी गई है। प्रबंधक, पुजारी समेत कई पदों पर भर्ती का मौका।#DarbhangaNews,#ShyamaMandir,#BiharJobs