spot_img

Bihar Weather: बिहार में मंडरा रहा चक्रवातीय परिसंचरण, अधिकांश जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, वज्रपात

spot_img
- Advertisement -

बिहार में पिछले चार दिनों से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने छह जुलाई तक बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के सभी जिलों में आज सोमवार को मध्यम से लेकर भारी बारिश तो कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश का पूर्वानुमान है। राज्य के करीब बारह जिलों में आज भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं, कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने, वज्रपात की चेतावनी है।

- Advertisement -

एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र मध्य उत्तर प्रदेश के आसपास बना हुआ है। एक मानसून ट्रफ उपहिमालय व सिक्किम के आसपास बना है।

- Advertisement -

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मध्य उत्तर प्रदेश के पास एक चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से औसत 5.8 किलोमीटर ऊपर अवस्थित है। साथ ही उप हिमालय पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के आसपास एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर अवस्थित है। इसके प्रभाव से पूरे राज्य में बारिश और अधिसंख्य जिलों में भारी वर्षा के साथ मेघ गर्जन होने की संभावना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जमुई में बवाल: झाझा में ताजिया जुलूस बना अखाड़ा: दो गुट भिड़े, पत्थरबाजी, 6 जख्मी, एक का पैर टूटा!

इनके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा व सहरसा में भारी वर्षा व मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी है। राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण इसके तापमान में भी काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होने वाली है।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अब नशे के खिलाफ न्यायपालिका भी मैदान में! जानें क्या ली शपथ?

मौसम विभाग ने अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा में  ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा, वज्रपात, मेध गर्जन के साथ ही 200 एमएम तक बारिश होने के आसार हैं। कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पटना में आज भी तेज बारिश को लेकर के पूवार्नुमान जारी किया गया है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, इसके साथ साथ 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा भी चलने की संभावनाएं जताई गई है।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! 14 जुलाई से दक्षिण भारत की यात्रा होगी सस्ती, बिहार-झारखंड वालों को फायदा

राजधानी पटना में भी मंगलवार तक बारिश रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। उत्तर बिहार में कहीं बहुत ज्यादा तो कहीं भारी बारिश का सिलसिला 27 जून से ही चालू है। इससे किसानों को फायदा पहुंचा है। हालांकि अब भी बिहार में बारिश की 31 प्रतिशत कमी बनी हुई है।

बिहार के छह जिलों में बहुत भारी, 26 जिलों में भारी और मध्य दर्जे की बारिश होने की संभावना है। रविवार को पटना समेत 21 शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 37.3 डिग्री सेल्सियस के साथ नालंदा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान मधेपुरा के झंझारपुर में सबसे ज्यादा 183.0 मिमी, पटना में 57.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बाढ़ में बह जाएगा करोड़ों का पुल? कुशेश्वरस्थान में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, संवेदक को खदेड़ा, काम रुकवाया!

Kushweshwarsthan News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे 'बौने पुल' पर भारी विवाद खड़ा हो गया है। सैकड़ों ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोककर संवेदक को#KushweshwarsthanNews,#BiharFlood,#BridgeControversy

सरकारी ताले पर ‘रुपयों’ का खेल! दरभंगा में सील अल्ट्रासाउंड सेंटर फिर कैसे खुला? अब बोले SDM शशांक – कार्रवाई होगी !

Darbhanga News: दरभंगा में अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। एक सील केंद्र फिर से संचालित हो रहा है, और पीएचसी अधिकारी पर रिश्वत लेकर ताला खोलने#DarbhangaNews,#BiharCorruption,#HealthScam

पटना का मरीन ड्राइव बदलेगा! अब जीविका दीदियों के लिए बनेगा ‘महिला हाट’, 6 KM लंबा वाकवे, देखें क्या है सरकार का मास्टर प्लान

Patna Tourism: बिहार सरकार पटना के मरीन ड्राइव को पर्यटन गलियारे में बदल रही है। यहां जीविका दीदियों के लिए विशेष 'महिला हाट' बनेगा, जिससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और शहर का व#PatnaNews,#JeevikaDidis,#BiharTourism

भोजपुर एनकाउंटर का चौंकाने वाला सच! भरत तिवारी को 5 गोलियां, कहां – कहां लगीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से उठे गंभीर सवाल … क्या पुलिस...

Bhojpur News: भोजपुर एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें लगी पांचों गोलियां कमर के नीचे थीं।#BhojpurNews,#BharatTiwariEncounter,#BiharPolice