spot_img

लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, Land for job स्कैम में तेजस्वी, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी पर CBI की फ्रेश चार्जशीट राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर

spot_img
- Advertisement -
तेजस्वी यादव, लालूप्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर CBI ने चार्जशीट दाखिल किया है। यह चार्टशीट लैंड फॉर जॉब घोटाले को लेकर है जहां लालू-राबड़ी के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी आरोप पत्र दाखिल हुआ है।

सीबीआई ने चार्जशीट में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व सीएम व लालू की पत्नी राबड़ी देवी और कई अन्य के नाम शामिल किए हैं।

- Advertisement -

सीबीआई ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। चार्जशीट में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी देवी सहित कई फर्मों व अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने आशंका जताई थी कि विपक्ष की बैठक से पहले दिल्ली में मेरे खिलाफ चार्जशीट दायर हो सकती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नशा मुक्ति की बड़ी मुहिम, पंचायत से जेल तक चला विशेष अभियान!

सीबीआई ने एक नए जोन में लालू, रावड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मीडिल मैन समेत कई सरकारी अधिकारियों के खिलाफ नया आरोप पत्र दाखिल किया है। इससे पहले लालू यादव और रावड़ी देवी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए जा चुके हैं।

- Advertisement -

वहीं इससे पहले इसी मामले में सीबीआई ने 16 मई को देशभर में कई जगहों पर छापे मारे थे। सीबीआई की कई टीमों ने पटना, आरा, भोजपुर, दिल्ली, गुरुग्राम समेत 9 जगहों पर छापे मारे थे।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया 'पंख', 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी 'बुलेट ट्रेन' जैसी

यह कथित घोटाला उस समय हुआ जब लालू प्रसाद कांग्रेस नीत केंद्र की यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि 2004-09 की अवधि के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में समूह ‘डी’ पदों पर विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था।

इसके बदले में संबंधित व्यक्तियों ने तत्कालीन रेल मंत्री प्रसाद के परिवार के सदस्यों को और इस मामले में लाभार्थी कंपनी ‘एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड’ को अपनी जमीन हस्तांतरित की थी।

यह भी पढ़ें:  Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका! रिकॉर्ड गिरावट के बाद जानें आज के ताजा भाव

जानकरी के अनुसार, सीबीआई ने जो चार्जशीट दाखिल की है वह ये एक फ्रेश चार्जशीट है। यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट नही है। लैंड फॉर जॉब घोटाले में तेजस्वी यादव, लालू यादव, राबड़ी देवी, मीडिल मैन, अलग-अलग तत्कालीन सरकारी अधिकारियों के खिलाफ फ्रेश चार्जशीट दाखिल हुई है।

इससे पहले लैंड फॉर जॉब के एक अलग जोन में लालू और राबड़ी के खिलाफ चार्जशीट अलग दाखिल हो चुकी है। इस मामले में वो जमानत पर हैं। अब तीनों के खिलाफ फ्रेश चार्जशीट दाखिल की गई है। अब इस मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में 12 जुलाई को कोर्ट में फ्रेश चार्जशीट पर सुनवाई होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका! रिकॉर्ड गिरावट के बाद जानें आज के ताजा भाव

Patna Gold Silver Price: राजधानी पटना में सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 5,097 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 15,432 रुपये प्रति किलोग्राम#PatnaGoldSilver,#GoldPriceBihar,#SilverRateToday

बड़ी खबर! जुलाई में 7 महा कल्याणक पर्व, जैन समाज मनाएगा ऐतिहासिक उत्सव, जानें पूरी लिस्ट

Jain Kalyanak Parv: जुलाई 2026 में जैन समाज 7 प्रमुख कल्याणक पर्व मनाएगा। भगवान आदिनाथ, महावीर स्वामी सहित कई तीर्थंकरों के उत्सवों पर देशभर के जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक#JainKalyanakParv,#JainTemples,#BiharJainNews

मोबाइल चोरी का इल्जाम, फिर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला! हाजीपुर की खौफनाक वारदात

Hajipur Mob Lynching: हाजीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में 31 वर्षीय संतोष पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुहर्रम जुलूस देखने गए संतोष का शव शनिवार सुबह मिला। परिवार पर दुखों का#HajipurCrime,#BiharMobLynching,#VaishaliNews

Bihar Politics: नीतीश कुमार से मिले RCP सिंह, क्या JDU में होगी धमाकेदार वापसी? बिहार की सियासत में भूचाल! |पढ़िए – ‘दुश्मन’ और...

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की, जिसके बाद बिहार की राजनीति में उनकी जदयू में वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई है#BiharPolitics,#RCPSingh,#NitishKumar