spot_img

DT उत्तर प्रदेश में मौत की आंधी, तूफान से कोहराम,18 लोगों की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे,दर्जनों जख्मी

spot_img
- Advertisement -
  DT उत्तर प्रदेश में मौत की आंधी, तूफान से कोहराम,18 लोगों की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे,दर्जनों जख्मीनई दिल्ली, देशज टाइम्स। उत्तर प्रदेश में गुरुवार की रात आंधी-तूफान से पूरा जनजीवन तहस-नहस हो उठा है। अठारह लोगों की मौत हो गई है। कई वाहन चालक घायल हुए हैं। कई जानवरों के मरने व पेड़ों के गिरने से हाहाकार मचा है। गुरुवार की देर शाम मौसम बदलने के बाद रात्रि पहर भयंकर आंधी-तूफान आया।
DT उत्तर प्रदेश में मौत की आंधी, तूफान से कोहराम,18 लोगों की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे,दर्जनों जख्मीबारिश होने से फसल भी खराब हुई है। मैनपुरी जिले में छह लोगों की मौत हो गई है। इसी तरह से एटा में तीन, कासगंज में तीन, मुरादाबाद में एक, महोबा में एक, हमीरपुर में एक, फर्रुखाबाद में एक, बदायूं में एक और फर्रुखाबाद में एक लोग की मौत हो गई है। इन सभी लोगों की मौत आकाशीय बिजली और पेड़ गिरने के कारण हुई हैं।
उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राहत कार्यों के लिए निर्देश जारी कर चुके हैं। पूरा विभाग राहत कार्य में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया,खेती किसानी के इलाके में राहत और बचाव कार्य चल रहा है। अभी तक आंधी और तूफान से हुए नुकसान का पूर्ण आकलन नहीं किया जा सका है। फिलहाल बचाव कार्य में जिले के अधिकारी हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान में मृत हुए लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को भी शीघ्रता से राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।DT उत्तर प्रदेश में मौत की आंधी, तूफान से कोहराम,18 लोगों की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे,दर्जनों जख्मी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis