spot_img

पेशाब कांड में चर्चित लोकगायिका Neha Singh Rathore पर FIR, ‘एमपी में का बा’

spot_img
- Advertisement -

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में हुए पेशाब कांड सुर्खियों में है। इस मामले में हर दिन नया मोड आ रहा है। इसी बीच एक बार फिर पेशाब कांड मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भोपाल और इंदौर में केस दर्ज हुआ है।

- Advertisement -

दरअसल, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पेशाब कांड को लेकर एक ट्विट किया था। इस ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है।

- Advertisement -

नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट कर बताया कि उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि पेशाब कांड की आलोचना करने पर मेरे खिलाफ केस दर्ज हुआ है। नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट करते हुए लिखा, मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भाजपा नेता ने आदिवासी व्यक्ति के सिर पर पेशाब किया।

- Advertisement -

इस घटना की आलोचना करने पर मेरे विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। मैंने आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने का विरोध किया तो भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी ने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। गजब है इनका आदिवासी प्रेम..!

जानकारी के अनुसार, नेहा सिंह राठौर ने ‘एमपी में का बा’ करके एक ट्विट किया था। इसी को लेकर यह केस दर्ज हुआ है। एफआईआर के अनुसार उनकी पोस्ट में सीधी घटना के आरोपी को आरएसएस की गणवेश पहना बताया गया है। यह शिकायत बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने की है। नेहा सिंह राठौर ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident