दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा से बेंगलुरु और मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद हो गई है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, दरभंगा से बेंगलुरु के लिए उड़ने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट जुलाई महीनें में छह दिन और मुंबई के लिए 18 दिन स्पाइसजेट की बुकिंग रद बता रहा है।






आठ जुलाई का टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के मोबाइल पर रदद् होने का मैसेज आया है। इससे यात्रा करने वाले यात्री काफी परेशानी पर गए हैं। क्योंकि, दरभंगा से बेंगलुरु जाने के लिए फ्लाइट के अलावा सिर्फ एक ट्रेन है जो बेंगलुरु जाया करती है।
दरभंगा से बेंगलुरु जाने वाली विमान 13, 20 ,27, 30, 31 जुलाई के साथ ही 1,2 और 3 अगस्त को भी रद है। वहीं, दरभंगा से मुम्बई जानेवाली विमान 11, 16, 17, 18, 19, 20 , 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 व 31 जुलाई को रद है।
दरभंगा एयरपोर्ट बुनियादी समस्या को एक तरस रहा है। वहीं ज्यादा पैसे देकर लोग यात्रा करते है। इसके वावजूद भी यहाँ दूसरे एयरपोर्ट की तरह सुविधाएं नही मिल रही हैं।
इस संबंध में जब एयरपोर्ट के डायरेक्टर सतेंद्र कुमार झा से बात की गई तो उन्होंने बताया उन्हें इस बात की कोई भी ऑफिसियल जानकारी उन्हें नहीं है। वहीं, स्पाइसजेट के मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि फ्लाइट किस कारण से रद हुई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। जानकारी मिलने पर ही बता पाएंगे।








