spot_img

Performance Grading School Index में Bihar नीचे से चौथे स्थान पर, 12 राज्यों में सबसे निम्न श्रेणी में दिखा शिक्षक-छात्र%

spot_img
- Advertisement -

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से जारी प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई यानी Performance Grading Index)  2021-22 में बिहार को स्कूल एजूकेशन इंडेक्स में नीचे से चौथा स्थान मिला है। इस इंडेक्स में बिहार, झारखंड, असम और ओडिशा सहित कम से कम 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ग्रेड-2 (स्कोर 461 और 520 के बीच) प्राप्त किया। बिहार को 465 अंक मिले हैं।

- Advertisement -

भारतीय स्कूल शिक्षा प्रणाली में बेहतरी दिखाने का PGI एक माध्यम है। पीजीआई का लक्ष्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूली शिक्षा की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करना है। नई पीजीआई में 73 इंडिकेटर शामिल हैं, जो डिजिटल पहल और शिक्षक शिक्षा को शामिल करने के अलावा गुणात्मक मूल्यांकन पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं।

- Advertisement -

इस प्रकार पीजीआई के पिछले संस्करण में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से प्राप्त ग्रेड,स्तर इस नए संस्करण में प्राप्त ग्रेड, स्तर से तुलनीय नहीं हैं। बिहार की ओर से मिले अंकों में सीखने के परिणाम और गुणवत्ता में 240 में से 64.4, छात्रों की हाजिरी में 80 में से 41.80, बुनियादी ढांचे और सुविधा में 190 में से 41.0, इक्विटी में 260 में से 218.4, शासन प्रक्रियाओं में 130 में से 39.1 शामिल हैं। शिक्षक शिक्षा और प्रशिक्षण में 100 में से 60.3।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  श्रावणी मेला से पहले रेलवे का मास्टरप्लान: भागलपुर में शंटिंग लाइन, सुल्तानगंज में 5 मिनट ज्यादा रुकेंगी ट्रेनें, जानें आपको क्या फायदा?

पीजीआई में बिहार के खराब प्रदर्शन के कई कारणों की ओर संकेत किया गया है। लेकिन इसमें एक प्रमुख कारण छात्र और शिक्षकों का अनुपात है, यानी किसी भी राज्य में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक-छात्र अनुपात बेहतर होना चाहिए।

शिक्षकों की शिक्षा और प्रशिक्षण में राज्य को 100 में से 60.3 अंक मिले हैं। इस प्रकार ओवरऑल प्रदर्शन में बिहार की स्थिति पीजीआई के ग्रेड-2 में बेहद चिंताजनक है।ग्रेडिंग में नीचे से जो चार राज्य हैं उसमें अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम ही बिहार से पिछड़े हैं।

यह भी पढ़ें:  मोबाइल चोरी का इल्जाम, फिर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला! हाजीपुर की खौफनाक वारदात

विभिन्न डोमेन के तहत बिहार को प्राप्त अंकों में सीखने के परिणामों और गुणवत्ता में राज्य ने 240 में से 64.4, स्कूली पहुंच में बिहार को 80 में से 41.80, बुनियादी ढांचे और सुविधा में 190 में से 41.0, इक्विटी में 260 में से 218.4, शासन प्रक्रियाओं में 130 में से 39.1 अंक मिले हैं।

ग्रेड-2 उन राज्यों को दिया जाता है जो कुल अंक का 11 से 20 प्रतिशत के बीच स्कोर करते हैं। इसमें बिहार से भी बदतर प्रदर्शन करने वाले और ग्रेड तीन में शामिल केवल तीन राज्य अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम ही हैं। इन राज्यों ने बिहार से कम स्कोर किया और उन्हें पीजीआई में ग्रेड -3 श्रेणी में रखा गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका! रिकॉर्ड गिरावट के बाद जानें आज के ताजा भाव

Patna Gold Silver Price: राजधानी पटना में सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 5,097 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 15,432 रुपये प्रति किलोग्राम#PatnaGoldSilver,#GoldPriceBihar,#SilverRateToday

बड़ी खबर! जुलाई में 7 महा कल्याणक पर्व, जैन समाज मनाएगा ऐतिहासिक उत्सव, जानें पूरी लिस्ट

Jain Kalyanak Parv: जुलाई 2026 में जैन समाज 7 प्रमुख कल्याणक पर्व मनाएगा। भगवान आदिनाथ, महावीर स्वामी सहित कई तीर्थंकरों के उत्सवों पर देशभर के जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक#JainKalyanakParv,#JainTemples,#BiharJainNews

मोबाइल चोरी का इल्जाम, फिर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला! हाजीपुर की खौफनाक वारदात

Hajipur Mob Lynching: हाजीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में 31 वर्षीय संतोष पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुहर्रम जुलूस देखने गए संतोष का शव शनिवार सुबह मिला। परिवार पर दुखों का#HajipurCrime,#BiharMobLynching,#VaishaliNews

Bihar Politics: नीतीश कुमार से मिले RCP सिंह, क्या JDU में होगी धमाकेदार वापसी? बिहार की सियासत में भूचाल! |पढ़िए – ‘दुश्मन’ और...

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की, जिसके बाद बिहार की राजनीति में उनकी जदयू में वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई है#BiharPolitics,#RCPSingh,#NitishKumar