जमशेदपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां टाटा स्टील के पूर्व वरीय पदाधिकारी कदमा निवासी विजय निराला ने खुदकुशी कर ली है। यह उनका आखिरी खुदकुशी साबित हुआ। क्योंकि, निराला कई बार खुदकुशी की कोशिश कर चुके थे। मगर, इसबार रेलवे ट्रैक के पास अपनी गाड़ी लगाई और सीधे जाकर मालगाड़ी के नीचे सो गए।
जानकारी के अनुसार, वारदात जुगसलाई थाना अंतर्गत टाटा पिगमेंट के निकट का है जहां रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के नीचे आकर टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी एलटू चीफ विजय निराला ने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के पीछे क्या वजह रही पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।






निराला को जानने वाले लोगों ने बताया कि वह पिछले एक महीने से लगातार खुदकुशी की कोशिश कर रहे थे। हर बार रेलवे ट्रैक पर आकर खुदकुशी करने की फिराक में थे। यहां आकर वापस लौट जा रहे थे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
इस वारदात के बाद टाटा पिगमेंट के निकट सनसनी मच गई। जानकारी मिलते ही जुगसलाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








