spot_img

किशोर की मौत पर भीड़ ने दो हाइवा फूंंके, पुलिस पर पथराव, आश्रु गैस छोड़ बचाई जान, घंटों बवाल

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय,देशज टाइम्स। बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के विसौआ में बुधवार को बालू खनन में लगे हाइवा ट्रक की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दो हाइवा ट्रक को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस ने आश्रु गैस के गोले चलाकर लोगों को खदेड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस और खनन माफिया की साठगांठ से रोजाना सैकड़ों ट्रक गंगा से बालू और मिट्टी का खनन किया जा रहा है।

- Advertisement -

खनन में लगे हाइवा चालक अनियंत्रित व तेज रफ्तार से चलते हैं जिससे अक्सर हादसेे होते रहतेे हैंं। बताया गया कि स्थानीय निवासी सुरेश कुंवर के पंद्रह वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक हाइवा ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने दो हाइवा ट्रक में आग लगा दी , जिसमें एक व्यक्ति के झुलसने की भी खबर है। घटना की सूचना पाते ही तेघड़ा एसडीओ डॉ. निशान्त, डीएसपी आशीष आनंद, थाना प्रभारी शरत कुमार मौके पर पहुंच गए और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

मामला सुलझाने के प्रयास के दौरान उग्र ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। काफी देर तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई पत्थरबाजी में दोनों ओर से करीब आधे दर्जन लोग घायल हुए हैं। बाद में पुलिस ने कई राउंड आश्रु गैस के गोला छोड़कर भीड़ पर काबू पाया गया। फिलहाल घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पुलिस के वरीय पदाधिकारी पड़ताल कर रहे हैं। किशोर की मौत पर भीड़ ने दो हाइवा फूंंके, पुलिस पर पथराव, आश्रु गैस छोड़ बचाई जान, घंटों बवाल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis