spot_img

Darbhanga-Jayanagar रेलखंड पर Samastipur से Jaynagar जाने वाली इंटरसिटी से कटकर गैंगमैन की मौत

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा-जयनगर रेलखंड पर आज समस्तीपुर से जयनगर जाने वाली इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन से एक गैंग मैन की रेल कटकर दुखद मौत हो गई।

- Advertisement -

बताया जाता है गैंगमैन तारसराय स्टेशन के पास ट्रैक के नट बोल्ट को ठीक कर रहा था। इस दरम्यान वह बचने के लिए दूसरे ट्रैक पर चला गया उसपर सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में वह आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

मृतक की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के नरपत नगर पंचायत के सीमा गांव निवासी लाल मोहम्मद के रूप में हुई है। लाल मोहम्मद आज सुबह तारसराय स्टेशन से थोड़ा आगे ट्रैक के नट बोल्ट को ठीक कर रहा था

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

इस दौरान समस्तीपुर से जयनगर जाने वाली 05535 पैसेंजर इंटरसिटी ट्रेन से रेल कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलते रेलकर्मी के घर कोहराम मच गया है। पूरा परिवार सदमे में डूब गया। उनकी पत्नी रहरहकर बेहोश हो जा रही है। आस पड़ोस के लोग बार बार ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे है।

यह भी पढ़ें:  हंगामा है क्यों बरपा: MP CM Mohan Yadav सवालों के घेरे में, 137 प्लॉट, 168 एकड़ जमीन, 45 करोड़ का दावा! और फिर पीछे से पहुंचा ' विकास '

मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता लाल मोहहमद प्रतिदिन की तरह ही सुबह में खाना खाकर डयूटी के लिए निकले ही थे। कुछ देर बाद किसी ने फोन करके जानकारी दी कि उसके पिता का ट्रेन से कटकर निधन हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा जंक्शन से रेल के अधिकारी और जीआरपी थाना की पुलिस मौके पर पहचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के डीएमसीएच भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  चचेरी भाई - बहन में हुआ अज़ब-गजब इश्क़: मिली खौफनाक सजा! नाबालिग जोड़े का सिर मुंडवाकर गांव से निकाला

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गन्ना उद्योग बनेगा आधुनिक: बिहार के गन्ना किसान खुश! IIT पटना लाया नई AI तकनीक, उपज बढ़ाने का मास्टर प्लान

Bihar Sugarcane: बिहार के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर! राज्य सरकार ने IIT पटना और कोयंबटूर के गन्ना प्रजनन संस्थान के साथ समझौता किया है। अब AI और नई तकनीक से गन्ने की उपज बढ़#BiharSugarcane,#IITPatna,#FarmerIncome

बदलाव की पहल : दरभंगा जेल में DM Kaushal की ‘रेड’, कैदियों के लिए तुरंत दिए ये 4 बड़े आदेश!

Darbhanga Jail Inspection: दरभंगा के बेनीपुर उपकारा में डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण कर कैदियों के लिए कई बड़े निर्देश दिए। जर्जर वार्डों को तोड़ने और मासिक स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था#DarbhangaNews,#BiharJail,#DMKaushalKumar

बड़ी खुशखबरी: भागलपुर वालों की बल्ले-बल्ले! अब गोनूधाम हाल्ट बनेगा हाईटेक स्टेशन, न्यू टर्मिनल भी मिलेगा; देखिए क्या-क्या बदलेगा

Bhagalpur Railway: भागलपुर में रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। गोनूधाम हाल्ट को अब पूर्ण स्टेशन बनाया जा रहा है, जिससे सुविधाओं में बड़ा विस्तार होगा। जगदीशपुर में न्यू भागलपुर#BhagalpurNews,#BiharRailway,#GonudhamStation

जोरदार झटका: भागलपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! स्कूटी चार्ज करते ही चली गई दो बच्चों के पिता की जान

Bhagalpur Current Shock: भागलपुर में स्कूटी की बैटरी चार्ज करते समय एक व्यक्ति को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो बच्चों का पिता था। इस घटना से परिवार और गांव में#BhagalpurNews,#CurrentShock,#TragicAccident