spot_img

Madhubani में अब जिला स्तरीय युवा महोत्सव 22 सितंबर को

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: जिला स्तरीय युवा महोत्सव का 22 सितंबर 2023 को नगर भवन मधुबनी में होगा आयोजन, जिला स्तरीय युवा महोत्सव के लिए नई तारीख की हुई घोषणा

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। कला संस्कृति एवं युवा विभाग (सांस्कृतिक कार्य) निदेशालय, पटना की ओर से जारी निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन, मधुबनी के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन के लिए पूर्व में 14 सितंबर 2023 की तिथि निर्धारित की गई थी। कतिपय कारणों से उक्त तिथि को इसका आयोजन नहीं हो सका था।

- Advertisement -

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की ओर से इस संदर्भ में निर्देश जारी करते हुए जिला स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन के लिए दिनांक 22 सितंबर 2023 की तिथि मुकर्रर की गई है। बताते चलें कि नगर भवन, मधुबनी में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन पूर्वाहन 7:30 से अपराह्न 8 बजे तक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

इसमें विभिन्न विधाओं के अंतर्गत जिले के युवा भागीदारी करेंगे।प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा, निधि राज ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित तिथि को जिला पदाधिकारी के कर कमलों से 07ः30 से 07ः45 पूर्वाहन के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

इसके बाद 08 से 10 पूर्वाहन तक – शास्त्रीय गायन-एकल की प्रस्तुति होगी जिसमें -संगत कलाकार सहित 03 सदस्य (हिन्दुस्तानी/कार्नाटकी शैली) रहेंगे। इसके बाद 10 से 11 पूर्वाहन तक शास्त्रीय वादन एकल की प्रस्तुति होगी। पुनः 11 पूर्वाह्न से 12 अपराहन तक – हारमोनियम वादन (सुगम)-एकल, 12 से 2अपराहन तक – शास्त्रीय नृत्य (कत्थक, ओडिसी, भरत नाट्यम, मणिपुरी तथा कुच्चीपुड़ी) की प्रस्तुति एकल होगी।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा...

इसमें संगत कलाकार सहित अधिकतम 5 कलाकार हो सकते हैं। गौरतलब है इसमें संगत कलाकार 35 वर्ष से उपर के हो सकते हैं।

इसके बाद 2ः00 बजे से 3ः30 अपराहन तक – अन्य विधाओं जैसे लोक गाथा गायन, लोकगीत एवं चाक्षुष कला में चित्रकला, मूर्तिकला, हस्तशिल्प, फोटोग्राफी आदि की प्रस्तुतियां होंगी। 3ः30 बजे से 4ः30 अपराह्न तक – वक्तृता (हिन्दी या अंग्रेजी)- एकल की प्रस्तुति, 4ः30 से 5ः30 अपराह्न तक-समूह गायन-(संगत कलाकार सहित 10 कलाकार) की

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

प्रस्तुति, 5ः30 से 6ः30 अपराहन तक- समूह लोकनृत्य-(संगत कलाकार सहित 20 कलाकार व नृत्य एवं गायन, वाद्य वादन पारंपरिक होंगे) की प्रस्तुति तथा संध्या 6ः30 से 8ः00 अपराह्न तक- एकांकी नाटक-( अधिकतम 12 कलाकार व भाषा-हिन्दी) की प्रस्तुतियां होंगी।

उक्त आयोजन में शामिल होने वाले युवाओं को विधा का नाम, प्रतिभागी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर और यदि किसी संस्था से संबद्ध होने पर संस्था का नाम लिख कर विकास भवन (डीआरडीए ऑफिस) के जिला विकास शाखा कार्यालय में

21 सितंबर 2023 के अपराहन 05 बजे तक तक लिखित में जमा करने को कहा गया है। उक्त अवसर के निष्पक्ष और सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी की ओर से सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic