अयोध्या, देशज टाइम्स। रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष मणिरामदास की छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के 81 वें जन्मोत्सव समारोह में शनिवार को देशभर के संत-धर्माचार्य राममंदिर निर्माण की हुंकार भरेंगे।आज के संत सम्मेलन में हिंदुत्व व राममंदिर निर्माण का मुद्दा एक बार फिर गरमाने वाला है। रामनगरी में शीर्ष संतों का जमावड़ा राममंदिर निर्माण पर सरगर्मी बढ़ा रहा है।
संत सम्मेलन का उद्घाटन दोपहर तीन बजे शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या करेंगे।इसके लिए ज.गु.शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, ज.गु.रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य, साध्वी ऋतंभरा, स्वामी चिन्मयानंद, आचार्य धर्मेंद्र, आचार्य महासभा के महामंत्री स्वामी परमात्मानंद, स्वामी अविचल दास, डॉ.रामेश्वर दास, संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज समेत पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री दिल्ली भाजपा प्रभारी कुंवर जयभानु सिंह पवैया जैसे दिग्गज अयोध्या पहुंच चुके हैं।
संत सम्मेलन में राममंदिर निर्माण को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। मणिरामदास की छावनी में गत तीन जून को हुई बैठक में विहिप के पदाधिकारियों की मौजूदगी में रामनगरी के संत-धर्माचार्यों ने राममंदिर निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अविलंब राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की हुंकार भरी थी। आज के संत सम्मेलन में भी संत धर्माचार्य मंदिर निर्माण पर मोदी सरकार पर दबाव बनाएंगे।
Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice
Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute
Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews
Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis
You must be logged in to post a comment.