आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। पंडौल थाना क्षेत्र के बेलाही गांव से शनिवार को पंडौल के अंचलाधिकारी पंकज कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष नबी हसन खां ने नाबालिग लड़की से शादी करने के जुर्म में शिक्षक संतोष कुमार दास को गिरफ्तार कर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया. इसकी जानकारी सदर एसडीओ सुनील कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में दी।
एसडीओ ने बताया कि नाबालिग 16 वर्ष की थी जो नौंवी कक्षा में पढ़ती है कि जबरन शादी उसके सौतेली मां, पिता, दादा दादी, नाना नानी की सहमति से बेलाही गांव निवासी परसन दास के पुत्र संतोष कुमार दास से शुक्रवार की रात करा दी गयी है। शनिवार को लड़की की विदाई भी कर दी गयी। प्रशाशन को सूचना मिलने पर बेलाही गांव से लड़के की गिरफ्तारी की गई है।
बरामद नाबालिग लड़की ने बताया कि जबरन शादी करा दी गई है। मैंने विरोध किया तो परिवार के लोगों ने मेरी पिटाई कर शादी के मंडप पर बिठा दिया। एएसपी सदर कामनी वाला ने बताया इस मामले में लड़की के बयान पर दोनों पक्षों के और कई लोगो की गिरफ्तारी होगी। 








You must be logged in to post a comment.