spot_img

Darbhanga के भगवान दास मोहल्ले में वक्ताओं ने कहा, वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में लोकनायक जयप्रकाश के दर्शन आत्मसात करने की जरूरत

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। लोकनायक जयप्रकाश की जयंती समारोह का आयोजन भगवान दास मोहल्ला स्थित एक निजी विद्यालय के परिसर में अमरेश्वरी चरण सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

- Advertisement -

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम जेपी चौक (मु.भगवान दास) पर अवस्थित लोकनायक जयप्रकाश के चित्र पर महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने माल्यार्पण व पुष्पांजली किया।
जयंती समारोह में कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री अजीत कुमार ने विषय प्रवेश कराते हुए उनके विराट व्यक्तित्व का दर्शन कराया।

- Advertisement -

साहित्यकार अमिताभ कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश का सामाजिक और राजनीतिक जीवन बड़ा उथल-पुथल भरा रहा। उनका जीवन दर्शन अनुकरणीय है। व्यंग्यकार संतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में उनके विचारो को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के इस 250 साल पुराना भगवती मंदिर में आधी रात हुआ ' चमत्कार' ! चोरों की साजिश ऐसे हुई फेल, जानकर चौंक जाएंगे

अशोक कुमार ने कहा कि जे पी चौक पर जेपी की प्रतिमा स्थापित हो, इस पर महासभा को आगे आना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी, विनोवा भावे के बाद लोकनायक तीसरे सर्वमान्य नेता थे।

राजीव लोचन सहाय ने कहा कि- जयप्रकाश को लोकनायक उपाधि भारत की जनता द्वारा उनके सम्मान में दिया गया उपाधि है। आंदोलन से उपजे को जनता सिर आंखों पर बिठाती है और यह सत्य है की सत्ता के बिना आप समाज परिवर्तन नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट

समारोह के अध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा ने कहा कि जयप्रकाश जी का संत विनोबा भावे के साथ मिलने के बाद हृदय परिवर्तन हुआ। इसके बाद ही चंबल के विहरो को बंदूको से आजाद कराया जा सका।

उन्होंने संपूर्ण क्रांति आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा कि पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर जयप्रकाश जी पर लाठियों की बौछार हुई। उसे समय मोहर सिंह और नानाजी देशमुख ने लाठियां से उनका बचाव किया, तभी वह इस संपूर्ण क्रांति आंदोलन को पूरा कर सके।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

वर्तमान स्थिति में उनके नाम पर तभी राजनेता वोट मांगने से हिचकते नहीं है लेकिन उनके संकल्प को पूरा करने की बात भूल जाते हैं। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन महासभा के अध्यक्ष मनीष कुमार ने किया और संपूर्ण क्रांति के अलख को जगाए रखने का आहवान किया।

कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार सिन्हा, रमन कुमार सिन्हा, मुकेश वर्मा अशोक कुमार श्रीवास्तव, संतोष दिवाकर, प्रकाश चंद प्रभाकर, नितेश कुमार, इंद्रजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवहर में सिलेंडर का खौफनाक ब्लास्ट! 6 घर जलकर खाक, 4 लोग बुरी तरह झुलसे

Bihar Cylinder Blast: बिहार के शिवहर में हुए भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट में छह घर जलकर राख हो गए और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।#BiharNews,#ShivharBlast,#CylinderBlast

Death Penalty: मासूम से दरिंदगी करने वाले को दुष्कर्मी को फांसी! 60 दिन में कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला

Pune Death Penalty: पुणे की विशेष अदालत ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी भीमराव कांबले को मात्र 60 दिन में फांसी की सजा सुनाई। यह महाराष्ट्र का पहला और ऐतिहास#PuneDeathPenalty,#MaharashtraCrime,#SwiftJustice

पटना मेट्रो पर CM सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम: मलाहीपकड़ी तक तय हुई लोकार्पण की तारीख!

Bihar Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो परियोजना पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को 02 जुलाई 2026 तक मलाहीपकड़ी तक मेट्रो का काम पूरा करने का निर्देश#BiharMetro,#PatnaMetro,#SamratChoudhary

बोधगया में सद्गुरु का दिव्य दर्शन: लाखों श्रद्धालुओं के लिए शांति का संदेश!महाबोधि मंदिर में भव्य स्वागत

Sadhguru: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने सोमवार को बोधगया के महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। उन्होंने विश्व शांति, सद्भाव और मानवता के#Sadhguru,#BodhGaya,#MahabodhiTemple