spot_img

Madhubani के खजौली में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की कमला नदी में डूबने से मौत

spot_img
- Advertisement -

खजौली, मधुबनी देशज टाइम्स। रविवार को थाना क्षेत्र के कन्हौली हटिया चौक के पास नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान इनरवा पूर्वी वार्ड 12 निवासी बौए जी यादव के पुत्र दीपक कुमार यादव करीब (20) के रूप में हुई है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि युवक अपने अन्य दो तीन साथियों के साथ नहाने के लिए गए कन्हौली हटिया चौक स्थित कमला नदी में गया हुआ था। इसी दौरान नहाने के क्रम में ही युवक नदी में अचानक डूब गया।

- Advertisement -

पानी के अंदर से युवक काफी देर तक नही निकलने पर साथ गए अन्य दोस्तों के द्वारा इसकी जानकारी आस पास के लोगों को दी गयी।लोगों के द्वारा और स्थानीय मछुआरे के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी के पानी से निकाल कर आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक की ओर से युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News किडनी मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस ट्रामा सेंटर में शुरू हुई डायलिसिस सेवा

वहीं युवक के मौत की जानकारी परिजनों को मिलने पर सभी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे।वहीं नदी में डूबने से अपने इकलौते पुत्र की मौत की खबर सुनते ही परिजनों की चीत्कार से आस पास का इलाका गमगीन हो गया।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक पांच भाई बहनों में अपने मां बाप का एकलौता पुत्र था।वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पासवान से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नही हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News किडनी मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस ट्रामा सेंटर में शुरू हुई डायलिसिस सेवा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News पीएम मोदी के सामने चमकी मिथिला की बेटी राखी! पाग और छठ थीम पर लाइव कलाकारी से जीता दिल

Darbhanga news: गुजरात में आयोजित भारत पर्व के दौरान दरभंगा की बेटी राखी कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मिथिला पेंटिंग का जीवंत प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

Darbhanga News दरभंगा में मखाना अनुसंधान और प्रसंस्करण इकाइयों का केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों से की बात

Darbhanga News: केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने दरभंगा पहुंचकर राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र और बेला-दोनार की प्रसंस्करण इकाइयों का निरीक्षण किया। किसानों और उद्यमियों से संवाद.

बिना रिजर्वेशन सीधे बिहार और यूपी का सफर! पूर्व रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

Eastern Railway festival special trains: त्योहार के सीजन में बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए पूर्व रेलवे ने अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का बड़ा फ

Bihar Weather Alert: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, रात में लुढ़का पारा

Bihar weather alert: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अरवल में पारा 19.5 डिग्री तक लुढ़का, जानें अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान।