spot_img

Madhubani के खुटौना में भीषण हादसा, 2 की मौत, जख्मी DMCH रेफर

spot_img
- Advertisement -

खुटौना / मधुबनी देशज टाइम्स | प्रखंड के ललमनियां ओपी थाना क्षेत्र के इस्लामपुर स्थित चमन टेलर के समीप एनएच 227 सड़क पर लौकहा की ओर से आ आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को पीछे से ठोकर मार दी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के परिजनों ने घायलों को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime मधुबनी में CM के आने से पहले बड़ी वारदात ! मनीगाछी से आगे NH 27 पर पटना से लौट रहे युवक को ओवरटेक कर 3 अपराधियों ने मारी गोली

 

मृतक बाइक सवार की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के डूबरबोना निवासी मो.करीमुल्ला के 15 वर्षीय एकलौते पुत्र अबुसाद के रूप में हुई। जबकि साइकिल सवार व्यक्ति धत्ता टोल निवासी 40 वर्षीय पांडव पासवान की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गई।

 

मृतक अबुसाद अपनी मां को मझौरा ननिहाल छोड़ने गया था। घर लौटने के क्रम में वो हादसे का शिकार हो गया।मिली जानकारी के मुताबिक साइकिल सवार अपने नवजात पोती का इलाज करा घर की ओर लौट रहा था। मृतक अबुसाद लौकहा उच्च विद्यालय में दसवीं का छात्र था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case मधुबनी में युवक की हत्या का राज खुला, पुलिस ने दबोचा मुख्य कातिल! कबूला जुर्म, हथियार और सबूत बरामद

 

अबुसाद की तीन बहनें हैं वो चार भाई-बहनों में मंझला था। मृतक के पिता रोजगार हेतु सउदी अरब में रहते हैं जहां घटना की खबर मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए।

 

घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। तो वहीं साइकिल सवार व्यक्ति के तीन बेटे हैं जिसमें एक की शादी हो चुकी है जिससे एक सप्ताह पहले बेटी हुई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime मधुबनी में रात 3 बजे दहशत फैला रहा था बदमाश, डायल-112 ने मौके पर दबोचा, बरामद हुआ अवैध कट्टा!

 

पांडव पासवान पेशे से मजदूरी का काम करता था। घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची लौकहा और ललमनिया ओपी पुलिस ने बाइक और साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया।वहीं दोनों मृतक का शव दोनों के गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी चारों ओर मातमी सन्नाटा पसर गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Crime बिहार में शिक्षक का घिनौना राज बेनकाब! छात्रा – कई युवतियों से दुष्कर्म, ब्लैकमेल, वीडियो बनाई, वायरल किया| मोबाइल में...

Bihar Crime News: बिहार में छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार का मोबाइल बरामद कर लिया है, जिससे पटना के#BiharCrimeNews,#DumraonScandal,#TeacherArrest

केंद्रीय कैबिनेट में 7 मंत्रियों की ‘बगावत’! BJP में अंदरूनी कलह तेज, फेरबदल क्यों रुका? CJP ने खोली पोल

केंद्रीय कैबिनेट फेरबदल: CJP प्रवक्ता सौरव दास ने भाजपा पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 7 मंत्रियों ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है, जिस कारण केंद्रीय कैबिनेट फेरबदल रुका है।#BJPCrisis,#CabinetReshuffle,#SauravDas

Madhubani Crime मधुबनी में CM के आने से पहले बड़ी वारदात ! मनीगाछी से आगे NH 27 पर पटना से लौट रहे युवक को...

Madhubani Crime: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से ठीक पहले मधुबनी में अपराधियों ने पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी को खुली चुनौती दी है। जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में एनएच-#MadhubaniCrime,#BiharLawAndOrder,#CMVisit

पूर्णिया में पुल धड़ाम! बकरा नदी पर बना सोनापुर पुल टूटा, बालू लदा ट्रक नदी में समाया

Purnia Bridge Collapse: पूर्णिया जिले में बकरा नदी पर बना सोनापुर पुल अचानक टूट गया। बालू से लदा एक ट्रक पुल के साथ नदी में समा गया, जिससे जलालगढ़-अमौर संपर्क मार्ग बाधित हो गया। बाढ़#PurniaNews,#BiharFlood,#BridgeCollapse