spot_img

पटना में KFC, Barbeque Nation समेत 9 बड़े रेस्टोरेंट पर एक्शन: क्या आप भी खाते हैं यहां का खाना?

Bihar Food Safety: त्योहारों से पहले खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, खराब पनीर, कीड़े वाला ब्रेड और गंदगी मिली; कई आउटलेट्स को 14 दिन का सुधार नोटिस जारी हुआ।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Food Safety: त्योहारों के मद्देनजर बिहार में आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने व्यापक अभियान छेड़ रखा है। इस क्रम में पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है। हाल ही में राजधानी पटना के कई नामी-गिरामी रेस्टोरेंट में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसके बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

- Advertisement -

खाद्य संरक्षा विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में गंभीर कमियां पाईं। पटना में कुल नौ बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है। सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त श्री कुमार रवि के सीधे निर्देश पर यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण, भंडारण की स्थिति और साफ-सफाई सुनिश्चित करना है।

- Advertisement -

KFC, Barbeque Nation पर बड़ी कार्रवाई

जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों से दूषित और अनुपयोगी खाद्य सामग्री जब्त की गई। Fiesta Barbeque Nation, K.P. Mall, Budha Marg, पटना में ₹11,400 मूल्य का 30 किलोग्राम खराब दुर्गंध वाला पनीर और 4 किलोग्राम चावल जब्त कर नष्ट किया गया। यहाँ कोर्ट वॉश एरिया में भंडारण के कारण 15 किलोग्राम पैक्ड चिकन के उपयोग पर भी तत्काल रोक लगा दी गई। इसी तरह, Barbeque Nation, One Mall, Fraser Road, पटना में तो ब्रेड के पैकेट में कीड़े तक पाए गए, जबकि 20 लीटर जला हुआ तेल जब्त कर नष्ट किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार पंचायत चुनाव पर आई बड़ी खबर! CM सम्राट चौधरी ने दिया अपडेट, जानिए कब डाले जाएंगे वोट?

KFC के आउटलेट्स पर भी अनियमितताएं मिलीं। बोरिंग कैनाल रोड स्थित KFC में औद्योगिक उपयोग के 835 पेट ग्लास के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई। निरीक्षण के दौरान यहाँ भंडारण क्षेत्र का रास्ता टूटा हुआ और अस्वच्छ पाया गया। फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे हुए थे। कंकड़बाग KFC में भी फ्रोजन एरिया में शाकाहारी और मांसाहारी आइटम एक साथ मिले, और भंडारण की स्थिति संतोषजनक नहीं थी।

खाद्य संरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण एवं स्वच्छ पैकिंग सुनिश्चित करें। खराब दुर्गंध वाली, दूषित अथवा अनुपयोगी खाद्य सामग्री का उपयोग एवं बिक्री तत्काल बंद की जाए। प्रतिष्ठानों में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित खाद्य प्रसंस्करण तथा कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी मानकों का पालन अनिवार्य रूप से हो।

अन्य प्रतिष्ठानों में भी मिलीं गंभीर खामियां

KFC के बेली रोड, अनीसाबाद और रीजेंट सिनेमा हॉल स्थित आउटलेट्स पर भी किचन की हाइजीनिक कंडीशन खराब पाई गई। अनीसाबाद स्थित KFC में तो शौचालय से दुर्गंध आ रही थी और भंडारण क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। रीजेंट सिनेमा हॉल वाले KFC में मेन्यू चार्ट पर एलर्जी संबंधी डिस्क्लेमर अंकित नहीं था। Barbeque Nation, आशियाना मोड़ पर फ्रीजर में खाद्य पदार्थों के रख-रखाव की स्थिति ठीक नहीं मिली, साथ ही लाइसेंस में भी त्रुटि पाई गई। पिज्जा हट, अनीसाबाद में दीवारों पर लगे टाइल्स गंदे थे और शौचालय की हाइजीनिक कंडीशन भी खराब थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga सुनसान सड़क पर मिली बाइक और खाली पर्स| कहां गया दरभंगा का गुड्डू! क्या हुई अनहोनी? |मोबाइल स्विच ऑफ

विभाग ने इन सभी प्रतिष्ठानों से सैंपल भी एकत्रित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। इनमें पैक्ड चिकन कट, पैक्ड वेजिटेबल जिंजर पैटी, फ्रोजन चिकन, फ्रोजन मीट, रेड चिली पाउडर, लूज मैदा और मेयोनीज के नमूने शामिल हैं। सभी अनियमितताएं पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों को 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है, ताकि वे आवश्यक सुधार सुनिश्चित कर सकें।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का 'रौद्र रूप': मेला देखने जा रहे दंपति को जड़ा थप्पड़, दोनों सड़क पर गिरे, मची अफरा-तफरी

जांच अभियान रहेगा जारी

खाद्य संरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। आगामी त्योहारों के दौरान आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027: क्या भारत लगातार तीसरी बार बनेगा चैंपियन? पूरा शेड्यूल देखें |16 टीमें, 41 मुकाबले, कहां- कहां होंगे मैच?

U19 Women's T20 World Cup: आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी और लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की कोशि #U19WomensT20WorldCup,#IndiaCricket,#CricketNews

सुपौल की सचिता देवी और भक्ति! |नवरात्र में नौ दिनों तक छाती पर कलश रखकर की कठिन अनुष्ठान- पूजा | घर लौटते ही महिला...

Supaul News: सुपौल के त्रिवेणीगंज में नवरात्र के दौरान छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की कठिन आराधना करने वाली 35 वर्षीय सचिता देवी की बुधवार सुबह मौत हो गई। नौ दिन के अनुष्ठान #SupaulNews,#NavratriDeath,#Trivenganj

Shikshamitra Age Relaxation शिक्षामित्रों की 60 साल तक सरकारी नौकरी पक्की! शिक्षा विभाग का बड़ा ऐलान

UP Shikshamitra Age Relaxation: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को बड़ी राहत मिली है। अब वे 60 साल की उम्र तक सहायक अध्यापक भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग ने यह #UPShikshamitra,#UPTeacherRecruitment,#UttarPradeshNews

बिहार की बेटी ने किया कमाल! मनीषा श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, लोकगायिका ने कही ये बड़ी बात

Bihar Folk Singer: बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025' से नवाजा गया है. केंद्रीय #BiharNews,#FolkSinger,#ManishaSrivastava