back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

अगर आपके बच्चे का भी सरकारी स्कूलों में नाम कटा तो घबराने की जरूरत नहीं, होगा फिर से एडमिशन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

केके पाठक के फरमान के बाद अगर आपके बच्चे का भी सरकारी स्कूलों में नाम कट गया है। तो घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपके बच्चे का नामांकन रद हो गया तो फिर से वह बहाल हो जाएगा। फिर से उसका नामांकन हो जाएगा।

- Advertisement -

बस आपको एक छोटा सा काम करना होगा। जो शिक्षा विभाग का फरमान है उसके मुताबिक नाम कटे हुए बच्चों का शपथ पत्र पर दोबारा जमा करना होगा। अगर आप ऐसा कर देते हैं तो तत्काल फिर से आपके बच्चे का नाम उसी स्कूल में दर्ज हो जाएगा उसका एडमिशन हो जाएगा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

शिक्षा विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर तक निरीक्षण के दौरान पूरे राज्य से कक्षा एक से 12वीं तक के कुल 21 लाख 90 हजार 20 विद्यार्थियों के नामांकन रद कर दिए गए हैं। इनमें कक्षा नौवीं से 12वीं तक के दो लाख 66 हजार 564 विद्यार्थी शामिल हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इन विद्यार्थियों के आगामी मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: आईपीएस सुनील नायक को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, आंध्र प्रदेश पुलिस की अर्जी ख़ारिज

ऐसे में, जिन विद्यार्थियों का नामांकन उपस्थिति कम होने के कारण रद किया गया है। उन्हें दोबारा नाम दर्ज कराने का अवसर देने की व्यवस्था है। विभाग के अनुसार, यदि किसी बच्चे का नामांकन कम उपस्थिति के कारण रद कर दिया गया है तो अभिभावक नियमित स्कूल आने का शपथ पत्र जमा कराकर बच्चे का दोबारा नामांकन सुनिश्चित करा सकते हैं, लेकिन बच्चे के नियमित स्कूल नहीं आने की स्थिति में दोबारा नामांकन रद हो सकता है।

जानकारी के अनुसार,सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यिक स्कूलों से विद्यार्थियों के नामांकन रद होने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके तहत गत सप्ताह ही तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों के नाम स्कूलों से कटे हैं।

वहीं, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के बाद स्कूलों का निरीक्षण लगातार जारी है। इस क्रम में स्कूल से लगातार 15 दिनों तक अनुपस्थित रहने वाले कक्षा एक से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के नाम भी काटे जा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज इन Share Market शेयरों में आएगी तूफानी तेजी: जानिए वजह और कौन से स्टॉक्स रहेंगे रडार पर

Share Market: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार, 23 फरवरी को शानदार तेज़ी दर्ज की।...

Vi का ₹698 वाला प्लान: 56 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा प्लान का बेजोड़ अनुभव!

Unlimited Data Plan: महंगाई के इस दौर में जहां डेटा की कीमतें आसमान छू...

Holashtak 2026: जानिए होलाष्टक का महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथा

Holashtak 2026: सनातन धर्म में पर्वों और त्योहारों का विशेष महत्व है, और इन्हीं...

Zero Depreciation Car Insurance: जानिए क्या है यह और आपके लिए कितना फायदेमंद?

Zero Depreciation Car Insurance: क्या आप अपनी कार के लिए सबसे बेहतरीन बीमा पॉलिसी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें