spot_img

Madhubani के बेनीपट्टी के दो गांवों में गृहस्वामी को किया घर के अंदर कैद, नकदी समेत लाखों चोरी कर ले गए अपराधी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: गृहस्वामी को घर में बंदकर बिरौली व पौआम में दो घरों से नकदी समेत लाखों की चोरी,पुलिस की तफ्तीश जारी, देशज टाइम्स फोटो :- बेनीपट्टी के बिरौली व पौआम गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिरौली व पौआम गांव में बीते गुरुवार की देर रात दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटना हुई है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने रात के करीब एक से डेढ़ बजे के बीच बिरौली गांव के रामाशीष यादव के घर के छत के सहारे उनके आंगन में प्रवेश कर अलग-अलग कमरे में सो रहे गृहस्वामी पति-पत्नी को कमरे में बंद कर दो अन्य कमरों में घुसकर ट्रंक, पेटी, गोदरेज व बक्सा आदि के ताले तोड़कर उसमें रखे करीब 55 हजार रुपये नगद सहित करीब पांच लाख रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण व चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  चौंकाने वाला खुलासा: 73 शिक्षक ई-शिक्षा कोष ऐप से लापता, अब क्या होगा? शिक्षा विभाग का कड़ा फैसला!

गृहस्वामी कमरों की आवाज सुनकर जगे और इमरजेंसी लाइट जलाये तो चोरी की घटना को अंजाम देते हुए पाया। जिसके बाद वे शोर मचाने लगे तो आस-पड़ोस के लोगों ने उनके घर पहुंचकर कुंडी खोलकर बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि रामाशीष यादव के 3 पुत्र हैं जिनमें दो पुत्रों की शादी हो चुकी है और दोनों पुत्रवधू के साथ तीनों पुत्र गाजियाबाद रहकर निजी कंपनी में काम करते हैं। इसके अलावा चोरों ने पौआम गांव के रामसेवक यादव के घर को निशाना बनाते हुए छत के सहारे घर में घुस कर कमरे में रखा सभी पेटी बक्सा को तलाश कर 20 हजार नगदी समेत दो लाख रुपये मूल्य के जेवरातों की चोरी कर ली।

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान को पचेगा नहीं ...ट्रंप ने दिया बड़ा झटका! ईरान संकट में मध्यस्थता से किया बाहर, चौंकाने वाले नाम बताए

गृहस्वामी की नींद जब खुली तो घर में चोरी होने का पता चला। श्री यादव ने नकदी समेत करीब 3 लाख रुपये मूल्य के जेवरातों की चोरी होने की बात कही है। इस तरह दोनों घरों को मिलाकर नकदी समेत करीब 8 लाख रुपये मूल्य के जेवरातों की चोरी होने की बात बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Forecast: अगले तीन दिनों तक बिहार में मौसम का तेवर बदला- बदला रहेगा! | पढ़िए - 5 से 7 अगस्त तक जिलावार फोरकास्ट- पूरी लिस्ट

वहीं चोरी की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। हालांकि पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उधर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में लगातार हो रही चोरी समेत अन्य तरह की आपराधिक घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

चोरी के अधिकांश मामले का उद्भेदन कर पाने में पुलिस अबतक असफल रही है। इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ सीताराम प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जायेगी और इसमें संलिप्त चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में ‘ज्योति मौर्य’ कांड! पति ने होमगार्ड बनाया, पत्नी ड्राइवर के साथ भागी|’अपना दिल दे बैठी’ बेटे को भी छोड़ा | पढ़िए –...

Darbhanga Jyoti Maurya Case: दरभंगा में ज्योति मौर्य जैसी घटना सामने आई है, जहां पति ने पढ़ा-लिखाकर पत्नी को होमगार्ड की नौकरी दिलाई। नौकरी मिलते ही पत्नी चालक के साथ रहने लगी और अपने 6 साल#DarbhangaNews,#JyotiMauryaCase,#BiharCrime

डेहरी EO हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने MLA सोनू सिंह पर FIR की मांग कर बिहार में मचाई सनसनी! चालक की पत्नी ने कहा –...

Bihar Crime News: डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डेहरी के विधायक राजीव#BiharCrimeNews,#DehriDalmianagar,#TejashwiYadav

पटना में 5 करोड़ की धोखाधड़ी: नामी बिल्डर ग्रीन हाउसिंग सोसाइटी से जुड़े भूषण सिंह गिरफ्तार, मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला!

Patna Land Fraud: पटना पुलिस ने श्री कृष्णपुरी थाना क्षेत्र में 5 करोड़ से अधिक की जमीन धोखाधड़ी के आरोप में बिल्डर भूषण सिंह को गिरफ्तार किया है। उन पर कई लोगों से पैसे लेकर जमी#PatnaNews,#LandFraud,#BiharPolice

आंगनवाड़ी केंद्रों में बड़ा फैसला! बिहार में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को अब मिलेगा सीधे पोषण, पुराना राशन बंद

Bihar Anganwadi: बिहार सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से टेक होम राशन (THR) प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब लाभार्थियों को पोषण से भरपूर रेडी-टू-कुक और रेडी-टू-ई#BiharAnganwadi,#TakeHomeRation,#BiharNutrition