back to top
⮜ शहर चुनें
जनवरी, 16, 2026
spot_img

Darbhanga Wrestling का उभरता नाम Kumar Vikram Aditya, बिहार हो रहा आज गौरवान्वित @Silver Medal

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। ये नाम है कुमार विक्रम आदित्य जिसने कुश्ती में पदक जीतकर कुशेश्वरस्थान के साथ दरभंगा समेत पूरे बिहार को सम्मानित किया है उनका नाम रौशन किया (Kumar Vikram Aditya, the rising name of Darbhanga Wrestling) है।

- Advertisement -

उन्हें बधाई देते हुए जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता बालक 2023 का आयोजन 7 नवंबर से 9 नवंबर तक खेल भवन छपरा में आयोजित किया गया।

- Advertisement -

विभिन्न स्पर्धाओं की तरह कुश्ती की प्रतियोगिता के87 किलो वजन वर्ग के अंडर -19 में दरभंगा जिला के कुमार विक्रम आदित्य पिता घनश्याम चौधरी माता कंचन देवी प्लस टू नंदकिशोर उच्च विद्यालय सतीघाट कुशेश्वर स्थान केछात्र ने कैमूर के पहलवान के साथ लड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी 'भूकंप जोन 6 में' क्या है जिला प्रशासन की सुरक्षा तैयारी, जानिए

इसकी जानकारी जिला कुश्ती संघ के सचिव रामवृक्ष यादव उपाख्य बजरंगी ने दी। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही दरभंगा एवं कुशेश्वरस्थान के खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

दरभंगा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने कुमार विक्रम आदित्य की ओर से दरभंगा की झोली में डाले गए इस मेडल को आने वाले सुंदर भविष्य की झलक बताते हुए कहा प्रतिभा की कोई कमी मिथिलांचल की माटी में नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि हम छात्रों के अंदर छिपे स्वानुकूल विद्या के अनुरूप उन्हें हम प्रशिक्षित करें।

शारीरिक शिक्षा अधीक्षक दरभंगा प्रमंडल दरभंगा श्री परिमल ने बताया की कुश्ती की गौरवशाली परंपरा की बुनियाद भारत की मिट्टी में ही संजोई हुई है। आज कुश्ती की प्रतियोगिता में एक मेडल प्राप्त हुआ है।

कल अनेक मेडल प्राप्त होंगे उन्होंने कुमार विक्रम आदित्य एवं जिला कुश्ती संघ के सचिव को बधाई दी। जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, लगोरी एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के संयुक्त सचिव संतोष कुमार शर्मा, बास्केटबॉल के जिला सचिव आशीष कुमार, हैंडबॉल संघ के जिला अध्यक्ष नवलेश चौधरी, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ महताब आलम, हैंडबॉल की एग्जीक्यूटिव कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य दीपक कुमार झा, कुशेश्वर स्थान के प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह ,उप प्रमुख संतोष कुमार यादव, प्रकाश चौधरी, सुबोध कुमार झा सहित अनेक गणमान्य अभिभावकों के साथ खेल प्रेमियों ने इस सफलता के लिए नंदकिशोर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं खिलाड़ी के माता-पिता को बधाई दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: मिथुन राशि का 16 जनवरी 2026 का विस्तृत ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक ऊर्जाओं और ग्रह-नक्षत्रों की चाल का हमारे जीवन...

आज का पंचांग: 16 जनवरी 2026 को जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व

Aaj Ka Panchang: पवित्र माघ मास, कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का...

Suryakumar Yadav विवाद में फंसी खुशी मुखर्जी, क्रिकेटर के फैन ने ठोका 100 करोड़ का मानहानि का दावा।

Suryakumar Yadav News: सोशल मीडिया पर अपनी अतरंगी अदाओं और बेबाक बयानों से सनसनी...

Grok AI विवाद: क्या AI Technology बेलगाम हो रही है?

AI Technology: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में तीव्र प्रगति के साथ, Grok AI...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें