spot_img

Darbhanga देने जा रहा Bihar को फोरलेन की बड़ी सौगात, नए साल पर Amas-Darbhanga के 230 किमी लंबे नियंत्रित Expressway भी होगा शामिल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नए साल पर बिहार को फोरलेन की सौगात देने जा रहे हैं। इसके लिए दरभंगा में भव्य समारोह होगा। दरभंगा के नाम भी बड़ी उपलब्धि जुड़ने वाला है जहां अमस-दरभंगा के बीच 230 किलोमीटर लंबे नियंत्रित एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखी जाएगी। यह कार्यक्रम पांच जनवरी को Darbhanga में होगा पढ़िए Manoranjan Thakur के साथ |

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा अब बड़ा हो रहा है। दरभंगा की धरती अब विस्तारित हो रही है। यहां के आवाम अब स्वास्थ्य, सड़क और आकाशीय उड़ान के बड़े भागीदार बनने वाले हैं। हम एयरपोर्ट की सुविधा ले रहे हैं। एम्स बनने वाला है। इस बीच दरभंगा एक बड़े समारोह की तैयारी में है जहां से संपूर्ण बिहार को बड़ा सौगात मिलने जा रहा है।

- Advertisement -

नए साल में नया कुछ होने की बाट जोहता दरभंगा अब सरकेगा नहीं दौड़ेगा। लंबी तेज पहलगामी दिखने लगी है जब यह सौगात नए साल पर दरभंगावासियों समेत बिहार के कई हिस्सों को जोड़ता आगे बढ़ने वाला है जब हमें मिलेगा अमस-दरभंगा के बीच 230 किलोमीटर लंबे नियंत्रित एक्सप्रेसवे।

- Advertisement -

इसकी आधारशिला का मुर्हूत निकल चुका है। जब दरभंगा समेत बिहार को फोरलेन की (Foundation stone of Amas-Darbhanga controlled expressway will be laid on New Year) सौगात मिलने वाली है। खास यह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस समारोह की विशिष्टता में अपनी मौजूदगी से तेज रफ्तार की मुहर लगाएंगें। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में 2027 की छुट्टियों का ऐलान: राज्यकर्मियों को मिलेगी मनपसंद छुट्टी चुनने की आजादी!

जानकारी के अनुसार, इस बड़े सौगात के लिए दरभंगा में बड़ा आयोजन भी होने जा रहा है। इस आयोजन में नितिन गडकरी भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पांच जनवरी को होगा जहां श्री गडकरी पटना-गया-डोबी फोरलेन (एनएच-83) का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही अमस-दरभंगा के बीच 230 किलोमीटर लंबे नियंत्रित एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics दिल्ली की सड़कों पर रिक्शा की पिछली सीट पर घूमते नजर आए तेजस्वी | पढ़िए -दिल्ली में ऑटो की सवारी के मायने और काफिला क्यों छूटा पीछे?

इसकी जानकारी राज्य सड़क निर्माण विभाग ने देते हुए कहा है कि बिहार में बीस हजार करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास दरभंगा में आयोजित समारोह के दौरान होगा। अब पढ़िए खबर विस्तार से कि आखिर परियोजना में क्या है। क्या है पूरी तैयारी जिससे बिहार में फोरलेन का जाल बिछने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, इस परियोजना को लेकर बताया जा रहा है कि नितिन गडकरी 5 जनवरी को पटना-गया-डोबी फोरलेन (एनएच-83) का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा गलगलिया-ठाकुरकंज-बहादुरगंज (एनएच 328ई) और पूर्णिया-टकिहार-नरेनपुर (एनएच 131ए) का उद्घाटन किए जाने की संभावना है। अब खबर विस्तार से …

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में ड्रग्स पर पुलिस का धावा: 403 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ी गई, 3 तस्कर दबोचे, हिल गया पूरा नेटवर्क!

जानकारी के अनुसार, 2015 में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने पटना-गया-डोभी फोरलेन की लागत 5519 करोड़ आंकी थी। इस परियोजना को पूरा करने का अंतिम समय 2023 निर्धारित है। लेकिन गया में रेल ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए भारतीय रेलवे से मंजूरी नहीं मिलने के कारण इसमें देरी हुई।

यह समारोह दरभंगा में आयोजित की जाएगी। इसमें अमस-दरभंगा के बीच 230 किलोमीटर लंबे नियंत्रित एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखी जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आदिलबारी (सोनपुर)-मानिकपुर (पूर्वी-चंपारण) रोड, सीवान-मसरख और सीवान-हतौना रोड पर काम शुरू करने की औपचारिकता भी पूरी करेंगे।

आदिलबारी-मानिकपुर रोड बुद्ध सर्किट, तो सीवान-मसरख और हतौना रोड रामायण सर्किट का हिस्सा है। इसके अलावा गलगलिया-ठाकुरकंज-बहादुरगंज (एनएच 328ई) और पूर्णिया-टकिहार-नरेनपुर (एनएच 131ए) का उद्घाटन किए जाने की संभावना है। वे पटना-सरिस्ताबाद-नाथुपुर के बीच 3 किलोमीटर लंबे फोरलेन विस्तार की आधारशिला रखेंगे। यह रोड पटना-गया-डोभी फोरलेन को सरिस्ताबाद में पटना बायपास के पास जोड़ेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

छठ-दीपावली पर बिहार को मिली सबसे बड़ी सौगात! 16 अक्टूबर से दौड़ेगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत

Bihar Vande Bharat: छठ और दीपावली से पहले बिहार को बड़ी राहत मिली है। 16 अक्टूबर से नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलेगी, जिसका ठहराव आरा जंक्शन पर भी होगा। इससे त्योहारी सी #BiharVandeBharat,#PatnaDelhiTrain,#ChhathDiwali

Darbhanga News| कश्मीर की मिट्टी में अब उगेगा दरभंगा का मखाना – ‘स्वर्ण वैदेही’! बिहार के वैज्ञानिक बदलेंगे मिथिला और कश्मीर के किसानों की...

Bihar Makhana: दरभंगा के राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र और शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के बीच हुए समझौते से जम्मू-कश्मीर में मखाने की खेती की संभावनाएं बढ़ी हैं। बिहार की #MithilaMakhana,#BiharAgriculture,#JammuKashmirFarming

Bihar Politics दिल्ली की सड़कों पर रिक्शा की पिछली सीट पर घूमते नजर आए तेजस्वी | पढ़िए -दिल्ली में ऑटो की सवारी के मायने...

Bihar Politics: दिल्ली की सड़कों पर ऑटो रिक्शा की पिछली सीट पर बैठे बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की एक तस्वीर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। सफेद कुर्ता पहने रा #BiharPolitics,#TejashwiYadav,#LaluPrasadYadav

Bihar JDU बिहार जदयू की प्रदेश कमेटी गठित |! 47 प्रदेश उपाध्यक्ष, 99 प्रदेश महासचिव और 69 प्रदेश सचिव समेत नए जिलाध्यक्षों की देखें...

Bihar JDU: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार में अपने अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने प्रदेश कमेटी के साथ ही 42 जिलों के लिए नए जिला #BiharJDU,#AtipichhdaPrakoshth,#BiharPolitics