back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Bihar Weather News | फरवरी की सर्दी है उस के ही जैसी, ज़रा सा जो छू ले बदन कांपता है …अब तो बारिश का इंतजार है…जो शुरू है…Yellow Alert

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है। तापमान में वृद्धि के बावजूद, बारिश के कारण कड़ाके की ठंड का अनुभव होने की संभावना है। रविवार को राज्य के चार जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई थी। वहीं सोमवार को 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पटना में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि कुहासे और शीत दिवस के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:  BSSC Exam Calendar 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का खुला रास्ता, आयोग ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर, जानें पूरी डिटेल

Bihar Weather News | बारिश, वज्रपात और मेघगर्जन को लेकर यलो अलर्ट जारी

पटना, अररिया, सीवान, भोजपुर, नालंदा, कटिहार, बक्सर, दरभंगा, जहानाबाद और शेखपुरा में रात से रुक-रुककर बूंदाबांदी जारी है। इन जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। इसके साथ-साथ मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 26 जिलों में बारिश, वज्रपात और मेघगर्जन को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather News | दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी समेत इन जिलों में ये रहेगा हाल

इसमें पटना, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज,कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद शामिल हैं। इसके अलावा गया सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और नवादा के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Craft Villages: बिहार की कला का बजेगा डंका, चार नए शिल्पग्राम बदलेंगे तस्वीर

Bihar Weather News | पश्चिमी विक्षोभ अब पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में समुद्र तल से…

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अब पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में समुद्र तल से औसतन 5.8 किमी ऊपर स्थित है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग के एक-दो स्थानों, दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार प्रदेश की अधिकतर जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

Bihar Weather News | इस सीजन का सबसे शक्ति शाली पश्चिमी विक्षोभ हिमालय में प्रवेश कर गया

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि शनिवार को इस सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ हिमालय में प्रवेश कर गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप बिहार में भी वर्षा हो सकती है।इस सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ हिमालय में प्रवेश कर गया है। यह बिहार में काफी असर दिखाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने रौंदा, 76 रनों से दी करारी शिकस्त!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खबर किसी झटके से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें